सब्सक्राइब करें

Brahmastra Weekend 3: ‘ब्रह्मास्त्र’ ने कमा ली बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत, तीसरे रविवार पर टिकी ये जिम्मेदारी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 25 Sep 2022 10:08 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Weekend 3 collection nears 400 cr worldwide box office collection third Fridays creates new record
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसे घटी दरों पर बिकी सिनेमाघरों की टिकटें कह लें या फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को सिर्फ 75 रुपये में देखने को लेकर मची होड़, इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे शुक्रवार पर अब तक रिलीज सारी हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई का नया रिकॉर्ड बना डाला है। फिल्म की तीसरे शुक्रवार की कमाई का आखिरी आंकड़ा देश में अब तक रिलीज हुई सारी फिल्मों के तीसरे शुक्रवार की कमाई के आंकड़े से ऊपर निकल गया है। यहां तक कि इसने फिल्म ‘बाहुबली 2’ को भी इस दिन की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया। इस बीच फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 400 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है। इसके साथ ही फिल्म के सिर्फ सिनेमाघरों से अपनी लागत निकाल लेने के आसार पूरे होने जा रहे हैं।

Trending Videos
Brahmastra Weekend 3 collection nears 400 cr worldwide box office collection third Fridays creates new record
बायकॉट के बीच भी ब्रह्मास्त्र को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कैंसिल कल्चर से भारी नुकसान
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ रिलीज के महीने भर पहले से बॉलीवुड का विरोध करने वालों के निशाने पर रही है। फिल्म को कैंसिल कल्चर ने काफी नुकसान पहुंचाया। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना रंग दिखाने में सफल रही। फिल्म ने देश विदेश में अच्छी कमाई की है और माना जा रहा है कि चौथे हफ्ते तक आते आते फिल्म मुनाफे में आ जाएगी। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ की लागत का बड़ा हिस्सा इसके स्पेशल इफेक्ट्स पर खर्च हुआ है और इस लागत का असली फायदा फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट टू देव’ को मिलेगा जिसे निर्देशन अयान मुखर्जी कहीं कम लागत में बना पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Weekend 3 collection nears 400 cr worldwide box office collection third Fridays creates new record
मिली जुली प्रतिक्रिया के बीच भी ब्रह्मास्त्र अपना कमाल दिखाने में कामयाब रही है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तीसरे शुक्रवार को कमाए 10.79 करोड़
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ ने रिलीज के तीसरे शुक्रवार के आखिरी आंकड़ों के मुताबिक सारी भाषाओं को मिलाकर कुल 10.79 करोड़ की कमाई की और इसमें सिर्फ हिंदी संस्करण की हिस्सेदारी 10.70 करोड़ रुपये रही। फिल्म दिखा रहे सिनेमाघरों की 85 फीसदी से ज्यादा सीटें शुक्रवार को बिक गईं और अधिकतर शहरों में फिल्म के शो हाउसफुल भी रहे। रिलीज के तीसरे शुक्रवार को किसी फिल्म के 10.70 करोड़ रुपये कमाने का ये पहला मौका रहा है। इससे पहले साल 2017 में फिल्म ‘बाहुबली 2’ हिंदी ने तीसरे शुक्रवार को 10.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उससे पहले या फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ तक किसी दूसरी फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 10 करोड़ रूपये या उससे ज्यादा कभी नहीं कमाए।

Brahmastra Weekend 3 collection nears 400 cr worldwide box office collection third Fridays creates new record
दर्शकों में ब्रह्मास्त्र देखने की उत्सुकता लगातार बनी हुई है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्ल्डवाइड कमाई 384 करोड़ रुपये
इस बीच फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ की दूसरे हफ्ते की वर्ल्डवाइड कमाई के अंतिम आंकड़े भी आन लगे हैं। फिल्म की दूसरे हफ्ते की कुल कमाई 384 करोड़ रुपये हो चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि ये आंकड़ा तीसरे वीकएंड में 400 करोड़ रुपये को पार कर जाएगा। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन, मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और शाह रुख खान स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ देश की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है जिसे स्टार स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस ने करीब 410 करोड़ रुपये के बजट में बनाया है।

विज्ञापन
Brahmastra Weekend 3 collection nears 400 cr worldwide box office collection third Fridays creates new record
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तीसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 हिंदी फिल्में
 
फिल्म    कमाई (करोड़ रुपये में)
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा (2022)  10.70
बाहुबली 2 हिंदी (2017)     10.05
बाजीराव मस्तानी (2015)    07.50
पीके (2014) 06.85
दंगल (2016) 06.66
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed