फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mani Ratnam: 'यह जाल नहीं मेरी इच्छा...' पोन्नियिन सेल्वन फ्रैंचाइजी के पैन इंडिया होने पर मणिरत्नम की दो टूक

Thu, 27 Apr 2023 11:11 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 27 Apr 2023 11:11 AM IST
विज्ञापन
ponniyin selvan 2 director maniratnam talked about pan india fim ps 2 franchise aishwarya rai starrer movie
मणिरत्नम

मणिरत्नम की बहुचर्चित फिल्मों में से एक पोन्नियन सेल्वन 2 इस हफ्ते 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का फैंस और मेकर्स दोनों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को लेकर पहले से ही लोगों के बीच काफी बज बना हुआ है। फिल्म तमिल, तेलुग, मलयालम और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी। जिसको लेकर मणिरत्नम ने खुलकर बातचीत की है। उन्होंने बताया कि आज के समय में क्या फिल्मों को पैन इंडिया बनाता है। उन्होंने कहा है कि पैन इंडिया फिल्मों को ट्रैप नहीं बल्कि एक ऑप्शन के रूप में देखना चाहिए। 

ponniyin selvan 2 director maniratnam talked about pan india fim ps 2 franchise aishwarya rai starrer movie
मणिरत्नम, ऐश्वर्या राय - फोटो : insta

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मणिरत्नम से पूछा गया कि आज के समय में फिल्मों को पैन इंडिया क्या चीज बनाती है। इस बात को हाईलाइट करते हुए कि कोई भी फिल्म निर्माता या अभिनेताओं को इस तरह की फिल्में बनाने के लिए मजबूर नहीं करता है। मणिरत्नम ने कहा कि पैन इंडिया फिल्म करना एक ऑप्शन होना चाहिए। उन्होंने कहा, हम चंद्रलेखा के बाद से पैन इंडिया फिल्में बना रहे हैं, लेकिन उन फिल्मों को कभी भी पैन इंडिया नहीं कहा जाता था।

इसे भी पढ़ें- Bhumika Chawla: कपिल शर्मा के शो में भूमिका को नहीं बुलाया गया? नाराज एक्ट्रेस बोलीं- मैं भी ईगो वाली हूं

ponniyin selvan 2 director maniratnam talked about pan india fim ps 2 franchise aishwarya rai starrer movie
मणिरत्नम

मणिरत्नम ने आगे कहा कि हमने इस तरह की फिल्मों को बहुत पहले ही स्वीकार कर लिया था, जबकि उत्तर के बाकी हिस्सों ने साउथ फिल्मों को देखना, सराहना करना, प्रोत्साहित करना और उन्हें विकसित करना बहुत बाद में सीखा। यह हमारे आगे बढ़ने का एक हिस्सा है और कांतारा जैसी फिल्मों को रीजनल भाषा में देखना, संस्कृति के बारे में बात करना और इसको बेहतर प्रदर्शन करते हुए देखना हेल्दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ponniyin selvan 2 director maniratnam talked about pan india fim ps 2 franchise aishwarya rai starrer movie
मणिरत्नम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने आगे कहा कि कोई भी निर्देशक या अभिनेता को एक तरह की फिल्म बनाने के लिए मजबूर नहीं कर रहा है। अगर हम ऐसा करना शुरू कर दें, तो यह हमें बेकार कर देगा। अलग तरह की फिल्में बनाने से हम निखरते हैं, ऐसे में पैन इंडिया फिल्में एक ट्रैप नहीं बल्कि ऑप्शन हैं। 

विज्ञापन
ponniyin selvan 2 director maniratnam talked about pan india fim ps 2 franchise aishwarya rai starrer movie
ऐश्वर्या राय, मणिरत्नम - फोटो : Social Media

पीएस 1 की तरह पीएस 2 को भी मुख्य रूप से तमिल के साथ हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में टीम दिल्ली और मुंबई में थी। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या राय के अलावा कार्ति, त्रिशा और विक्रम आदि मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed