फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhumika Chawla: कपिल शर्मा के शो में भूमिका को नहीं बुलाया गया? नाराज एक्ट्रेस बोलीं- मैं भी ईगो वाली हूं

Thu, 27 Apr 2023 10:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Apr 2023 10:48 AM IST
विज्ञापन
Bhumika Chawla felt bad for not being invited to The Kapil Sharma Show says I had no idea when it was shot
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री भूमिका चावला काफी लंबे वक्त बाद हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आईं। फिल्म में उन्होंने वेंकटेश की पत्नी का रोल अदा किया है। इस फिल्म में काम करके भूमिका भी बेहद खुश हैं। मगर, एक चीज से वह बेहद खफा हैं। वह वजह है 'द कपिल शर्मा' शो का न्योता नहीं मिलना। 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज से पहले सलमान की पूरी कास्ट प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में पहुंची थी। मगर, भूमिका कहीं नजर नहीं आईं। इस बारे में अब भूमिका ने खुलासा किया है।

Bhumika Chawla felt bad for not being invited to The Kapil Sharma Show says I had no idea when it was shot
भूमिका चावला - फोटो : इंस्टाग्राम

भूमिका चावला ने हाल ही में कॉमेडी शो में नजर न आने की वजह सपष्ट की। उनका कहना है कि उन्हें इस शो में आने का न्योता नहीं मिला था। यहां तक कि उन्हें यह भी नहीं मालूम चला कि वह एपिसोड कब शूट कर लिया गया। बता दें कि ट्रेलर लॉन्च के अलावा भूमिका फिल्म के सभी प्रमोशनल इवेंट्स से गायब ही थीं। कुछ दिन पहले, सलमान खान जब 'द कपिल शर्मा' शो में पहुंचे भूमिका चावला के अलावा उनके साथ शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और विनाली भटनागर सभी मौजूद थे। लेकिन, भूमिका नहीं थीं।

Bhumika Chawla felt bad for not being invited to The Kapil Sharma Show says I had no idea when it was shot
भूमिका चावला - फोटो : social media

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भूमिका चावला ने कहा, 'मुझे पता ही नहीं चला कि यह कब शूट हो गया, लेकिन उनकी जरूर कोई रणनीति रही होगी। एक सेकेंड के लिए तो मुझे बहुत बुरा लगा। लेकिन, फिर ध्यान आया कि वेंकटेश सर भी वहां नहीं गए। फिल्म में हम कपल हैं और मैंने यही निष्कर्ष निकाला कि जब वे वहां नहीं थे तो मैं अकेले क्या करती?
695 Movie: अरुण गोविल ला रहे राम जन्मभूमि के संघर्ष की तपगाथा, समझिए फिल्म के नाम में तीनों तारीखों का मतलब

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhumika Chawla felt bad for not being invited to The Kapil Sharma Show says I had no idea when it was shot
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया

भूमिका चावला ने आगे कहा, ' शो में उन तीन कपल्स को बुलाया गया था जो यंग हैं, उनकी इक्वेशन काफी अलग है। तो ठीक है'। भूमका से जब पूछा गया कि वह दूसरे स्टार्स की तरह ‘किसी का भाई किसी की जान’ के किसी प्रमोशनल इवेंट में क्यों नहीं दिखीं? तो एक्ट्रेस ने कहा, 'इस सवाल का जवाब सिर्फ सलमान खान प्रोडक्शंस या फिर पीआर टीम ही दे पाएगी।'
Waheeda-Kamaljeet: धर्म की दीवार तोड़ एक-दूसरे के प्यार में डूब गए थे वहीदा-कमलजीत, सलीम ने पार लगाई थी नैया

विज्ञापन
Bhumika Chawla felt bad for not being invited to The Kapil Sharma Show says I had no idea when it was shot
भूमिका चावला - फोटो : सोशल मीडिया

भूमिका ने आगे कहा, 'मेरे पास इतना ईगो है कि मैं लोगों के पीछे-पीछे नहीं जाती या उनसे कुछ नहीं पूछती हूं। ईश्वर ने मुझे बहुत अच्छी चीज दी है, मुझे एक सेकेंड के लिए बुरा लगा, लेकिन फिर मैं उसके बारे में नहीं सोचती। क्योंकि, मुझे पता है कि मुझे इस शो से कोई फिल्म नहीं मिलेगी। अगर मिलती हो तो बताइए मैं उन्हें कॉल करूंगी और बोलूंगी कि प्लीज मुझे बुला लीजिए।'
Bipasha Basu: बिपाशा ने नन्ही देवी संग डांस करते हुए साझा किया वीडियो,एक्ट्रेस के फैंस ने लुटाया प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed