वहीदा रहमान हिंदी सिनेमा की 70 के दशक की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से वह दर्शकों का दिल जीत लेती थीं। व्यावसायिक जिंदगी के साथ-साथ वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती थीं। दरअसल, उन्होंने कमलजीत के साथ अपने लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आज अगर कमलजीत जीवित होते तो वह और वहीदा अपनी शादी की 49 वीं सालगिरह मना रहे होते। चलिए इस मौके पर जानते हैं कैसी हुई दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत...
Waheeda-Kamaljeet: धर्म की दीवार तोड़ एक-दूसरे के प्यार में डूब गए थे वहीदा-कमलजीत, सलीम ने पार लगाई थी नैया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलजीत भी हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता थे। सफल करियर के दौरान वहीदा का नाम बॉलीवुड के अभिनेता और निर्देशक गुरु दत्त के साथ जुड़ा था, लेकिन उनका प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया। इसके बाद अभिनेत्री की जिंदगी में कमलजीत ने दस्तक दी। कहा जाता है कि कमलजीत को वहीदा पहले से ही बहुत पसंद थीं और उन्होंने अभिनेत्री को शादी के लिए प्रपोज किया था। वहीं वहीदा भी कमलजीत पर अपना दिल हार बैठीं।
50 Years of Daag: लड़कियों ने बर्फ के गोलों से भिगो दी मेरी साड़ी, शर्मिला ने सुनाए शिमला में शूटिंग के अनुभव
वहीदा और कमलजीत दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और शादी करना चाहते थे, लेकिन अभिनेत्री के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वजह थी कमलजीत का हिंदू धर्म से होना। कमलजीत विपरीत धर्म से ताल्लुक रखते थे, जिस कारण अभिनेत्री के परिवार ने इस शादी के लिए मंजूरी नहीं दी। ऐसे में वहीदा और कमलजीत की प्यार की नैया पार लगाने के लिए सलीम खान मांझी बनकर आए।
Sara Ali Khan: करोड़ों की गाड़ी छोड़ आम लोगों की तरह सारा ने किया मेट्रो में सफर, बोलीं- मुंबई मेरी जान
मशहूर राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान ने वहीदा और कमलजीत की मदद की। दरअसल, सलीम वहीदा के पड़ोसी के साथ-साथ उनके अच्छे दोस्त भी थे। इस मसले को लेकर वहीदा सलीम के पास सलाह मांगने पहुंचीं। वहीदा सलीम की बातों और सलाह पर काफी विश्वास करती थीं, तब सलीम ने भी उन्हें अपने दिल की बात सुनने के लिए कहा।
695 Movie: अरुण गोविल फिर घर घर पहुंचाएंगे राम कथा, इन तीनों तारीखों को जोड़कर मिला फिल्म का नाम ‘695’
वहीदा ने भी सलीम खान की बात मानी और अपने प्यार कमलजीत के साथ 27 अप्रैल 1974 को शादी रचा ली। हालांकि, शादी के बाद भी वहीदा के रिश्तेदार और लोगों ने विपरीत धर्म में शादी करने को लेकर कई सवाल उठाए, लेकिन अभिनेत्री ने इन बातों को तवज्जो नहीं दी। वहीदा और कमलजीत ने अपना घर बसा लिया था, लेकिन साल 2000 में बीमारी के चलते कमलजीत का निधन हो गया। पति के निधन के बाद वहीदा टूट गई थीं, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और जिंदगी में आगे बढ़ीं।
Madhoo: सामंथा की फिल्म 'शाकुंतलम' के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन से दुखी हैं मधु, बोलीं- दुख होता है जब...