मणिरत्नम निर्देशित मेगा बजट फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' आज ही बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसे काफी बड़े स्तर पर रिलीज किया गया है। वहीं फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट भी दमदार रखी गई है। माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नए रिकॉर्ड बनाएगी लेकिन रिलीज के पहले दिन ही फिल्म से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'पोन्नियिन सेल्वन' ऑनलाइन लीक हो गई है।
Ponniyin Selvan Leaked: रिलीज के पहले दिन ही 'पोन्नियिन सेल्वन' हुई लीक! मेकर्स को हो सकता है भारी नुकसान
ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम चियान जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' एक ऐतिहासिक ड्रामा है। जिसे बनाने में एक लंबा समय तो लगा ही है, इसके साथ ही जानकारी है कि मेकर्स ने इस पर तकरीबन 500 करोड़ की बड़ी रकम खर्च की है। ऐसे में अगर पहले दिन ही 'पोन्नियिन सेल्वन' के ऑनलाइन लीक होने की बात सच है तो मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है। यहां तक कि बताया जा रहा है कि फिल्म HD mp4 में फ्री डाउनलोड ऑप्शन के साथ लीक हुई है।
Bigg Boss 16: बीबी हाउस में एंट्री लेने से पहले सुबुंल तौकीर की बाकी कंटेस्टेंट्स को चुनौती, बोलीं- बचकर रहना
पायरेसी के चलते अब तक कई फिल्मों के ऑनलाइन लीक होने की जानकारी सामने आती रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो पोन्नियिन सेल्वन या 'पीएस 1' को तमिल रॉकर्स और मूवीरूल्ज जैसी साइट्स पर लीक किया गया है। फिलहाल अभी तक मेकर्स आदि का कोई बयान सामने नहीं आया है और न ही अमर उजाला इस बात की पुष्टि करता है। ये जानकारी रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है।
Ponniyin Selvan 1 Movie Review: दक्षिण भारत के स्वर्णिम युग की बेहतरीन झांकी, फिल्म देखने से पहले समझिए कहानी
बता दें कि मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-1, कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखित इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। यह किताब पहली बार 1955 में प्रकाशित की गई थी। फिल्म की कहानी चोल साम्राज्य के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। फिलहाल आज ट्विटर पर पोन्नियिन सेल्वन को लेकर दर्शकों का रिव्यू काफी अच्छा रहा है।
कमेंट
कमेंट X