फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: कपिल ने चियान विक्रम को ट्विटर पर सावधानी बरतने की दी सलाह, कहा- व्हिस्की के बाद यह है रिस्की

Mon, 26 Sep 2022 05:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 26 Sep 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan part one Star Cast on The Kapil Sharma Show to promote their Film
कपिल शर्मा, चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। यही वजह से है कि फिल्म की पूरी टीम इसके प्रचार में जोर-शोर से जुटी हुई है। हाल ही में इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट (ऐश्वर्या राय को छोड़कर) 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची। इस एपिसोड का टीजर सोशल मीडिया पर काफी  पसंद किया जा रहा है। इस टीजर को देखने के बाद यह पता चल रहा है कि आने वाला एपिसोड मस्ती-मजाक से भरपूर होने वाला है।

Ponniyin Selvan part one Star Cast on The Kapil Sharma Show to promote their Film
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी टीवी की ओर से यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल पीएस-1 फिल्म की टीम से मजेदार सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। वह विक्रम से पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि वह इस शो में आएंगे? कपिल के इस सवाल का विक्रम भी अपने अंदाज में जवाब देते हैं जिसके बाद वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट जाती है। 

PS1: 'पोन्नियिन सेल्वन' के सेट से सामने आईं बीटीएस तस्वीरें, को-स्टार्स के साथ मस्ती करती दिखीं ऐश्वर्या राय

Ponniyin Selvan part one Star Cast on The Kapil Sharma Show to promote their Film
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान के कपिल विक्रम से पूछते है कि आपने हाल ही में ट्विटर ज्वॉइन किया है। जिसके जवाब में वह हां में देते हैं। इसके बाद कपिल ने उनसे कहते हैं, 'व्हिस्की के बाद ट्विटर रिस्की हो जाता है। यह मेरा पर्सनल एक्सपीरियंस है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan part one Star Cast on The Kapil Sharma Show to promote their Film
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि पीएस-1 मणिरत्नम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह फिल्म लंबे समय से बन रही है। इसमें विक्रम के अलावा ऐश्वर्या, कार्थी, जयम रवि और तृषा नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसका मुकाबला ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' से होगा। 

Bigg Boss 16: शो के इस सीजन धमाल मचाएंगे ये कलाकार, सामने आई बिग बॉस 16 के फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed