बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जो फिल्मों के अलावा अपनी शादी और पति-पत्नी की वजह से चर्चा में रहते हैं। बहुत से अभिनेता और अभिनेत्रियां की शादी काफी चर्चा में रही है, लेकिन कुछ ऐसे भी सितारें हैं जिन्होंने इतने गुपचुप तरीके से शादी की, कि किसी को पता ही नहीं चला। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने गुपचुप तरीके से रचाई शादी।
बॉलीवुड की इन पांच अभिनेत्रियों ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, राज खुलते ही खूब बटोरी सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा बत्रा
यह 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री रह चुकी हैं। पूजा बत्रा ने पिछले साल अभिनेता नवाब शाह से दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। पांच महीने तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। नवाब शाह भी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। पूजा बत्रा की यह दूसरी शादी है।
आरती छाबड़िया
इनको फिल्म तुमसे अच्छा कौन है और आवारा पागल दीवाना सहित कई फिल्मों में देखा जा चुका है। आरती छाबड़िया ने पिछले साल 25 जून को विशारद बीदासेसी से गुपचुप शादी रचाई थी। आरती ने पारंपरिक रीति रिवाज से शादी की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं।
नेहा धूपिया
यह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। नेहा धूपिया ने साल 2018 में अभिनेता अंगद बेदी से गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। अपनी शादी का खुलासा नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर किया था। शादी से पहले अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था।
उर्मिला मातोंडकर
यह बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री हैं। उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से गुपचुप तरीके से शादी की थी। मोहसिन उम्र में उर्मिला मातोंडकर से दस साल छोटे हैं। उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड फिल्म रंगीला, जुदाई, सत्या और एक हसीना थी सहित कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।