पूजा बत्रा (Pooja Batra) को सिनेमाजगत में 20 साल हो चुके हैं। पूजा आखिरी बार साल 2017 'मिरर गेम' फिल्म में नजर आई थीं। हालांकि इस फिल्म के बाद वह लाइमलाइट से दूर हैं। बॉलीवुड में आने से पहले पूजा मॉडलिंग इंडस्ट्री से जुड़ी थीं। जिसके बाद उन्होंने साल 1993 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब भी अपने नाम किया। इन दिनों पूजा अपने अफेयर को लेकर चर्चा में है। खबरों की मानें तो पूजा सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म में काम कर चुके एक्टर को डेट कर रही हैं।
'टाइगर जिंदा है' के एक्टर की रोमांटिक पोस्ट से खुलासा, इस तलाकशुदा एक्ट्रेस को कर रहे डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात का खुलासा नवाब शाह (Nawab Shah) के पोस्ट से हुआ। नवाब शाह सलमान खान के साथ 'टाइगर जिंदा है' फिल्म में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही फेमस टीवी सीरियल 'शक्तिमान' में भी नजर आए थे। नवाब शाह ने पूजा बत्रा के साथ इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की जिसके बाद से इन दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं। खास बात यह है कि तस्वीर शेयर करते हुए नवाब शाह ने दिल वाला इमोजी भी बनाया।
A post shared by Nawab Shah (@nawwabshah) on
नवाब शाह इससे पहले ही कई बार पूजा के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते रहे हैं। हालांकि तस्वीरों में पूजा का चेहरा ढका हुआ था लेकिन अब इस तस्वीर में नवाब शाह के साथ पूजा बत्रा नजर आ रही हैं। जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आपको बता दें, पूजा बत्रा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में साल 1995 में 'विश्वविधाता' फिल्म से डेब्यू किया था।
इसके बाद 'विरासत', 'हसीना मान जाएगी', 'जोड़ी नंबर 1', 'नायक: द रियल हीरो', 'कही प्यार न हो जाए' जैसी कई सुपरहिट फिल्में उनके करियर के साथ जुड़ी हुई हैं। हालांकि इन फिल्मों के हिट होने के बाद भी वह अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने में नाकामयाब रहीं। पूजा ने डॉक्टर सोनू एस अहलूवालिया से साल 2003 में शादी कर ली थी। इसके बाद करियर को बीच में ही छोड़ विदेश चली गई थीं।
शादी के 9 साल बाद पूजा और सोनू ने तलाक लेने का फैसला किया था। कहा जाता है कि दोनों के रिश्ते में खटास आने की वजह पूजा का मां बनने के लिए तैयार नहीं होना था। तलाक की खबरें आने के बाद पूजा ने साल 2016 में एक इंटरव्यू के दौरान नाइजीरियन लड़के क्रिस्टियन से अफेयर की बात कही थी।