{"_id":"5d2eafe58ebc3e6d1a13df11","slug":"pooja-batra-and-nawwab-shah-wedding-album","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूजा बत्रा और नवाब शाह ने गुपचुप रचाई थी शादी, सामने आया पूरा वेडिंग एलबम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूजा बत्रा और नवाब शाह ने गुपचुप रचाई थी शादी, सामने आया पूरा वेडिंग एलबम
Wed, 17 Jul 2019 10:49 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
pooja batra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा बत्रा और नवाब शाह बॉलीवुड के नए शादी-शुदा जोड़े हैं । हाल ही में दोनों ने अपनी शादी को कंफर्म किया । दोनों ने 4 जुलाई को दिल्ली में सात फेरे लिए थे । 5 महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पूजा और नवाब ने शादी करने का फैसला लिया । अब इस कपल की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं ।
pooja batra
- फोटो : social media
पूजा ने अपनी शादी में सी ग्रीन कलर की साड़ी पहनी । उसके साथ पिंक कलर का दुपट्टा लिया था । लाइट मेकअप में दुल्हन बन पूजा बहुत खूबसूरत लग रही थीं । वहीं नवाब शाह पायजामा कुर्ता और पगड़ी पहने नजर आए । तस्वीरों में पूजा और नवाब शादी की रस्में अदा करते दिख रहे हैं । इसके बाद दोनों ने रिसेप्शन पार्टी भी दी ।
pooja batra
- फोटो : social media
नवाब और पूजा ने अपनी शादी को कबूलते हुए बयान जारी किया था । पूजा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हां हमने शादी कर ली है । हमने दिल्ली में शादी की थी । शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल थे । मेरे दोस्त मुझसे पूछते थे कि हम शादी में देरी क्यों कर रहे हैं । मैं हवा के साथ बहना चाहती थी लेकिन फिर मुझे लगा कि नवाब ही वो शख्स हैं जिनके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिता सकती हूं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
pooja batra nawwab shah
- फोटो : social media
'इसके बाद देर करने का कोई सवाल ही नहीं उठता । तो अब हम शादीशुदा हैं । हमने 4 जुलाई को आर्य समाज से शादी की । हम इस हफ्ते अपनी शादी रजिस्टर करवा लेंगे । मैं नवाब को फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की वजह से जानती थी । फरवरी में हमारे एक दोस्त ने हम दोनों को फिर से मिलवाया । इसके बाद हमारी बॉन्डिंग और मजबूत हो गई । मुझे लगता है कि हम सही समय पर दोबारा मिले । हम इमोशनली एक जैसे हैं और सही समय पर ये इमोशन मिले ।'
विज्ञापन
nawwab shah
- फोटो : social media
वहीं नवाब कहते हैं, 'हमारा मिलना किस्मत में लिखा था । हम लोग शादी के बारे में बहुत नहीं सोचना चाहते थे और ना ही इसमें देरी करना चाहते थे । हम दोनों ने अपनी जिंदगी में अलग-अलग तरह के अनुभव लिए हैं । जब मैं पूजा से पहली बार मिला था तो मैंने किसी रिश्ते के बारे में नहीं सोचा था ।'