जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) के बाद पूजा बेदी (Pooja Bedi) की बेटी आलिया फर्नीचरवाला (Aalia Furniturewalla) जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्मी सफर की शुरुआत करने से पहले आलिया सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इस बीच आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।
21 की उम्र में इस वीडियो से तहलका मचा रही हैं पूजा बेदी की बेटी, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को आलिया ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के 'मैं तैनू समझांवा' गाने पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में आलिया बेहद अच्छा डांस कर रही हैं। हालांकि कुछ दिन पहले उन्होंने खुद बताया था कि पहले उन्हें डांस करने में काफी मुश्किल होती थी।
आलिया फर्नीचरवाला (Aalia Furniturewalla) की मां पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने 1992 में फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से डेब्यू किया था। फिल्म तो सुपरहिट रही थी लेकिन उनका करियर ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया। अब पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला भी फिल्मों में अपने जलवे बिखेरने वाली हैं। आलिया एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ फिल्म 'जवानी जानेमन' में दिखेंगी।
'जवानी जानेमन' फिल्म का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ करेंगे। फिल्म की कहानी 40 साल के एक व्यक्ति और उसकी बेटी के रिश्तों पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया, सैफ अली खान की बेटी के किरदार में होंगी। जल्द ही फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो जाएगा।
फिल्म के को-प्रोड्यूसर जय ने बताया कि 'आलिया के रोल के लिए 50 और एक्ट्रेस ने ऑडीशन दिया था जिसके बाद आलिया का चुनाव किया गया। किसी ने मुझे बताया कि पूजा बेदी की बेटी एक्टिंग करना चाहती है। मैंने उसकी तस्वीरें देखीं और पूजा को मैसेज किया कि आलिया को लेकर मेरे टच में रहें।' बता दें कि फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू हो जाएगी।