फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा बेदी ने 48 की उम्र में ब्वॉयफ्रेंड से की गुपचुप सगाई, तस्वीरें सामने आईं तो हुआ खुलासा

Sun, 24 Feb 2019 09:30 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 24 Feb 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
pooja bedi get engaged with boyfriend maneck contractor photo viral
pooja bedi
पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर (Maneck Contractor) से सगाई कर ली है । सगाई कर पूजा ने अपने फैंस को चौंका दिया है । खबरों की मानें तो पूजा ने वैलेंटाइन्स डे के दिन मानेक से सगाई की । पूजा और मानेक की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । 
pooja bedi get engaged with boyfriend maneck contractor photo viral
pooja bedi
पूजा बेदी शादी कब करेंगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है । पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने अपनी सगाई की जानकारी 17 फरवरी को एक अंग्रेजी न्यूजपेपर से बातचीत के दौरान दी । पूजा बेदी (Pooja Bedi) का साल 2003 में फरहान फर्नीचरवाला से तलाक हो गया था । 
 
pooja bedi get engaged with boyfriend maneck contractor photo viral
pooja bedi
पूजा बेदी बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी (Kabir Bedi) की बेटी हैं । पूजा बेदी (Pooja Bedi) और मानेक कॉन्ट्रेक्टर (Maneck Contractor) द लॉरेंस स्कूल सनावर से पढ़े हुए हैं । यहां मानेक पूजा से तीन साल सीनियर थे । मानेक गोवा के रहने वाले हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
pooja bedi get engaged with boyfriend maneck contractor photo viral
pooja bedi
50 साल के मानेक लंबे समय से पूजा को डेट कर रहे थे । दोनों साथ में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करते रहते थे । पूजा की पहली शादी 12 साल तक चली थी । पूजा की एक बेटी आलिया फर्नीचरवाला (Aalia Furniturewalla)  और बेटा उमर इब्राहिम भी है।
विज्ञापन
pooja bedi get engaged with boyfriend maneck contractor photo viral
pooja bedi
आलिया फर्नीचरवाला (Aalia Furniturewalla) बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं । आलिया निर्देशक नितिन कक्कड़ की फिल्म 'जवानी जानेमन' में सैफ अली के साथ दिखेंगी । फिल्म की कहानी 40 साल के एक व्यक्ति और उसकी बेटी के रिश्तों पर आधारित है । आलिया फिल्म में सैफ की बेटी के किरदार निभाएंगी । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed