फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा भट्ट ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किया प्राइवेट, इस बड़ी वजह से लेना पड़ा फैसला

Fri, 21 Aug 2020 05:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 21 Aug 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt Daughter Pooja Bhatt Instagram : Actress private her Instagram account after receiving death threats
पूजा भट्ट - फोटो : twitter

अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर दिया है। उन्होंने यह फैसला सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने सहित दुष्कर्म करने की धमकियां मिलने के बाद लिया है। इस वजह से पूजा भट्ट ने अब अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर दिया है। साथ ही उन्होंने इंस्टग्राम की गाइडलाइंस को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा भी निकाला है। 

Mahesh Bhatt Daughter Pooja Bhatt Instagram : Actress private her Instagram account after receiving death threats
पूजा भट्ट, आलिया भट्ट, महेश भट्ट - फोटो : social media

दरअसल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कथित तौर पर कुछ लोग महेश भट्ट और उनके परिवार की सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे हैं। कुछ आसामजिक तत्व उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। पूजा भट्ट महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं। ऐसे में उन्हें बीते कुछ समय से इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इस संदर्भ में उन्होंने इंस्टाग्राम पर शिकायत भी की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

Mahesh Bhatt Daughter Pooja Bhatt Instagram : Actress private her Instagram account after receiving death threats
पूजा भट्ट - फोटो : SELF

इसके बाद अब पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर लिया है और ट्विटर पर इंस्टाग्राम की गाइगलाइंस की खूब आलोचना की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'लोग चोट पहुंचाने की मुझे धमकियां दे रहे थे कि लगता है 'तुम मर जाओ' अब इंस्टाग्राम के लिए यह सामान्य बात हो गई है, क्योंकि जब इंस्टाग्राम पर रिपोर्ट किया तो जवाब मिलता है कि यह उनके गाइडलाइंस के खिलाफ नहीं जाता है और आपको धमकी देने वालों को ब्लॉक करने की सलाह देते हैं। ट्विटर का स्तर और गाइडलाइंस इनसे काफी बेहतर हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Bhatt Daughter Pooja Bhatt Instagram : Actress private her Instagram account after receiving death threats
पूजा भट्ट - फोटो : ani

इंस्टाग्राम की आलोचना करते हुए पूजा भट्ट ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'इससे भी बुरी बात यह है कि यह सारे मैसेजेज आपको मर जाने को कहते हैं कि तुम खुद को क्यों नहीं मार लेती हो। महिलाओं की तरफ से आते हैं यह मैसेज या शायद महिला बनकर किसी दूसरे की तरफ से, जिसके बारे में इंस्टाग्राम पर हम अब और कुछ बता नहीं सकते। अपना काम करें इंस्टाग्राम, साइबर बुलिंग एक अपराध है'।

विज्ञापन
Mahesh Bhatt Daughter Pooja Bhatt Instagram : Actress private her Instagram account after receiving death threats
पूजा भट्ट - फोटो : amar ujala

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर बहुत से बॉलीवुड सितारों को साइबर बुलिंग का सामना करना पड़ता है। अब तक कई फिल्मी सितारे इसका शिकार हो चुके हैं। वहीं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर साइबर बुलिंग और आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है।

पढ़ें: रोजाना इतने हजार लोग सोनू सूद से मांगते हैं मदद, अभिनेता ने पहली बार जारी किए आंकड़े

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed