फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा भट्ट ने आलिया को दिया जवाब, बोलीं- आपके अंदर हमारे परिवार का ये जीन नहीं है

Sat, 07 Dec 2019 02:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 07 Dec 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Pooja Bhatt reply to Alia Bhatt syas One Flaw Of The Bhatt Family Which Is Not Inherited
Alia Bhatt and Pooja Bhatt - फोटो : Social Media

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट की किताब 'आई हेव नेवर बीन (अन) हैपीयर' को मुंबई के एक इवेंट में लॉन्च किया गया। इस मौके पर महेश भट्ट, उनकी पत्नी सोनी राजदान और बड़ी बेटी पूजा भट्ट भी नजर आईं। अपनी बहन की किताब के लॉन्च पर इस इवेंट को आलिया भट्ट ही होस्ट करती नजर आईं।

Pooja Bhatt reply to Alia Bhatt syas One Flaw Of The Bhatt Family Which Is Not Inherited
Alia Bhatt - फोटो : Social Media

इस मौके पर आलिया ने पूजा भट्ट से सवाल किया कि शाहीन की तरह वो भी कभी अवसाद और नशे की लत का शिकार रह चुकीं लेकिन वह कभी इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं कर पाईं। आलिया के इस सवाल पर पूजा ने कहा, 'हम खरी बात करते हैं। साफ और सच्चा बोलने की समस्या हमारे जीन में हैं। हम वो ही बोलते हैं जो सच है, न कि वो बोलते हैं जो लोग सुनना चाहते हैं।'

Pooja Bhatt reply to Alia Bhatt syas One Flaw Of The Bhatt Family Which Is Not Inherited
Alia Bhatt and Pooja Bhatt - फोटो : Social Media

पूजा ने आलिया भट्ट से कहा, 'मुझे लगता है कि तुम फिल्म इंडस्ट्री में इसलिय इतनी सफल हो क्योंकि तुमने हमारे परिवार का ये गुण नहीं लिया, जैसा कि मैंने और शाहीन ने लिया।' पूजा का ये जवाब सुनते ही आलिया जोर से हंसने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bhatt reply to Alia Bhatt syas One Flaw Of The Bhatt Family Which Is Not Inherited
Alia Bhatt and Pooja Bhatt - फोटो : Social Media

पूजा ने आगे कहा कि बॉलीवुड में सच्चाई ज्यादा काम नहीं आती। यहां सब दिखावा होता है। यहां लोग नकली दुनिया में रहते हैं। उन्होंने कहा, 'लोगों इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको कोकीन की लत है या शराब की। जब तक तुम अच्छा दिखते हो, कमर पतली है, तब तक सब ठीक है। किसी को इस बात से मतलब नहीं है कि आप निजी जिंदगी में किन हालतों से जूझ रहे हैं।'

विज्ञापन
Pooja Bhatt reply to Alia Bhatt syas One Flaw Of The Bhatt Family Which Is Not Inherited
Alia Bhatt - फोटो : Instagram
बता दें कि आलिया भट्ट इससे पहले एक इवेंट के दौरान मंच पर इमोशनल हो गईं। आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ मुंबई में आयोजित हुए एक वुमेन सेमिनार में शामिल हुई थीं। इस दौरान वो बात करते हुए अपने आंसू नहीं रोक पाईं। इवेंट में आलिया अपनी बहन शाहीन के डिप्रेशन बारे में बात कर रही थीं। इस दौरान वो अपनी बात कहते हुए अचानक इमोशनल हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। ये देखकर शाहीन ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की लेकिन वो भी खुद को रोने से नहीं रोक पाईं।

कनाडा की ‘मानद नागरिकता’ पर अक्षय कुमार ने बदला पैंतरा, कहा- फिर से भारतीय पासपोर्ट बनवाएंगे
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed