{"_id":"5da2a24f8ebc3e01675625da","slug":"pooja-hegde-birthday-special-here-some-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं ऋतिक की ये हीरोइन, पुरानी तस्वीरों में तो पहचान पाना मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं ऋतिक की ये हीरोइन, पुरानी तस्वीरों में तो पहचान पाना मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 13 Oct 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पूजा हेगड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री पूजा हेगड़े बॉलीवुड के साथ ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी सक्रिय हैं। पूजा की आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' है। बॉलीवुड में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहनजो दारो' से की थी। इसमें पूजा अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ थीं। आज पूजा का जन्मदिन है तो चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक बातें।
2 of 5
पूजा हेगड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
पूजा का जन्म 13 अक्टूबर 1990 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था हालांकि उनके माता-पिता कर्नाटक के मंगलौर के रहने वाले हैं। पूजा ने अपनी पढ़ाई मुंबई के मीठीबाई कॉलेज सेे की। उन्होंने कॉमर्स में पढ़ाई की है। पूजा भरतनाट्यम डांस का प्रशिक्षण भी ले चुकी हैं।
3 of 5
पूजा हेगड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉलेज के दिनों से ही पूजा ने डांस कॉम्पिटिशन और फैशन शो में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। पूजा ने साल 2009 मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था। वो शुरुआती दौर में ही बाहर हो गईं हालांकि उन्हें मिस इंडिया टैलेंटेड से नवाजा गया था। पूजा के पहले की तस्वीरों को देखें तो उनके लुक्स में काफी बदलाव आया है। कुछ तस्वीरों में तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूजा हेगड़े
पूजा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में तमिल फिल्म 'मुगामूडी' (Mugamoodi) से की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगू में 'ओका लैला कोसम' (Oka Laila Kosam) और 'मुकुंडा' (Mukunda) कीं। दोनों ही फिल्में 2014 में रिलीज हुई थीं। जल्द ही पूजा ने बॉलीवुड की ओर रुख किया और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजो दारो' उनके हाथ लगी।
विज्ञापन
5 of 5
पूजा हेगड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
'मोहनजो दारो' में पूजा को साइन करने का किस्सा भी बहुत रोचक है। दरअसल आशुतोष गोवारिकर की पत्नी ने उन्हें रणबीर कपूर के साथ एक विज्ञापन में देखा था और फिल्म के लिए पूजा के नाम की सिफारिश की थी। पूजा के लिए बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक था हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।