{"_id":"5da291d48ebc3e014757aaaa","slug":"swara-bhaskar-on-intolerance-if-minority-community-saying-then-listen-to-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रोलर्स के निशाने पर फिर आ सकती हैं स्वरा भास्कर, असहिष्णुता के बारे में अब कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्रोलर्स के निशाने पर फिर आ सकती हैं स्वरा भास्कर, असहिष्णुता के बारे में अब कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 13 Oct 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
swara bhaskar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वरा भास्कर बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो हर मुद्दे पर बेखौफ तरीके से अपनी राय रखती हैं। इस वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है हालांकि उनका कहना है कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। अपनी आने वाली फिल्म 'शीर कोरमा' के पोस्टर लॉन्च पर स्वरा ने कई विषयों पर बात की।
2 of 5
swara bhaskar
- फोटो : file photo
स्वरा ने असहिष्णुता पर कहा कि 'मुझे लगता है कि यह समय है कि मेनस्ट्रीम सिनेमा और दूसरे भाषा के सिनेमा उद्योग को थोड़ा संवेदनशील और जिम्मेदार होना पड़ेगा कि वो समाज में कैसे मुद्दों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें से वो मुद्दे भी हो सकते हैं जो निजी तौर पर हमसे ताल्लुक नहीं रखते हों। किसी चीज को केवल इसलिए नकारा नहीं जा सकता कि वो हमारे साथ नहीं हुआ है।'
3 of 5
swara bhaskar
- फोटो : social media
स्वरा कहती हैं कि 'अगर कोई लड़की बोल रही है कि एक सुनसान रास्ते पर उसे डर लगता है तो उसे सुनिए। आप महसूस नहीं कर सकते क्योंकि आप एक लड़की नहीं हैं। अगर कोई अल्पसंख्यक समुदाय कह रहा है कि समाज में असहिष्णुता है तो उसे कम से कम सुनिए। आप पर उसका कोई असर नहीं है क्योंकि आप अल्पसंख्यक समुदाय से नहीं हैं। अगर आपके साथ ऐसा नहीं हुआ है तो इसका मतलब नहीं है कि यह नहीं हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
SWARA BHASKAR
- फोटो : file photo
हाल ही में स्वरा के नाम से एक व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें लिखा था कि वो ट्वीट के लिए सौदा कर रही हैं। चैट के वायरल होने पर स्वरा खुद सामने आईं और कहा कि ये पूरी तरह से फर्जी चैट है।
विज्ञापन
5 of 5
swara bhaskar
- फोटो : social media
स्वरा की फिल्म 'शीर कोरमा' की बात करें तो यह समलैंगिता पर आधारित हैं। फिल्म में स्वरा के अलावा दिव्या दत्ता, शबाना आजमी और सुरेखा सीकरी की मुख्य भूमिका है। दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर रोमांटिक पार्टनर के किरदार में दिखाई देंगी। इसे फराज आरिफ अंसारी ने निर्देशित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।