{"_id":"68079479ae6a3a308f0aec69","slug":"pooja-hegde-declares-varun-dhawan-is-the-most-wanted-actor-in-bollywood-know-why-2025-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pooja Hegde Varun Dhawan: पूजा हेगड़े ने वरुण धवन को बताया 'बॉलीवुड का मोस्ट वांटेड एक्टर', जानिए क्यों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pooja Hegde Varun Dhawan: पूजा हेगड़े ने वरुण धवन को बताया 'बॉलीवुड का मोस्ट वांटेड एक्टर', जानिए क्यों
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 22 Apr 2025 06:39 PM IST
सार
Pooja Hegde Declares Varun Dhawan: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी चमक और अभिनय से सभी को अपना दीवाना बना चुकीं पूजा हेगड़े ने आज सोशल मीडिया पर अपने साथ वरुण धवन का एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जो अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुका है, जिसमें उन्होंने वरुण को बॉलीवुड का मोस्ट वांटेड एक्टर घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
पूजा हेगड़े ने वरुण धवन को बताया 'बॉलीवुड का मोस्ट वांटेड एक्टर'
- फोटो : इंस्टाग्राम@hegdepooja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन और पूजा हेगड़े पहली बार निर्देशक डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और दोनों सितारे सोशल मीडिया पर सेट से मस्ती भरे पल साझा कर रहे हैं। वहीं आज पूजा ने वरुण का एक वीडियो शेयर किया और उन्हें बॉलीवुड का मोस्ट वांटेड एक्टर घोषित कर दिया है, जानिए क्यों...
2 of 5
पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वरुण के साथ वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम
आज पूजा ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वरुण फोन पर व्यस्त नजर आ रहे हैं और पूजा उन्हें "बॉलीवुड का वांटेड अभिनेता बताती नजर आ रही हैं।
3 of 5
इस फिल्म का निर्देशन करेंगे डेविड धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@hegdepooja
फिल्म का एक खास हिस्सा स्कॉटलैंड में शूट हो रहा है, जो पूरे 30 दिन का शेड्यूल है। इसमें कॉमेडी सीन और दो शानदार गाने शामिल होंगे। फिल्म में वरुण और पूजा के अलावा मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असगर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे वरुण
- फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म डेविड धवन की मजेदार और रोमांटिक कॉमेडी स्टाइल की तरह होगी, जिसमें भरपूर कॉमेडी के साथ रोमांस का तड़का नजर आएगा। वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जोड़ी को देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कई फिल्मों में नजर आएंगी पूजा हेगड़े
- फोटो : इंस्टाग्राम
'है जवानी तो इश्क होना है' के अलावा पूजा साउथ अभिनेता सूर्या के साथ 'रेट्रो' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। इसके अलावा पूजा के पास रजनीकांत की 'कुली' और दलपति विजय की 'जन नायकन' शामिल हैं। वहीं, वरुण धवन 'बॉर्डर 2', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'भेड़िया 2' में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।