फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Hegde: पूजा हेगड़े ने सरेआम बता दी सलमान खान की हकीकत, बोलीं- वह जो सोचते हैं...

Thu, 20 Apr 2023 11:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 20 Apr 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pooja Hegde said salman khan taught me how to live life simply be real on kisi ka bhai kisi ki jaan film set
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री पूजा हेगड़े पहली बार सलमान खान के साथ आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। लगातार फिल्म के सभी स्टार्स इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान सभी सलमान खान के साथ सेट पर बिताए समय के बारे में बात करते नजर आते हैं। वहीं, अब पूजा ने भी खुलासा किया है कि उन्होंने सलमान से जिंदगी जीने का एक सबक सीखा है और वह उनके साथ सहयोग करने के इस अनुभव को हमेशा संजोकर रखेंगी।

Pooja Hegde said salman khan taught me how to live life simply be real on kisi ka bhai kisi ki jaan film set
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू में पूजा हेगड़े ने कहा कि वास्तव में सलमान खान के बारे में प्रशंसा होनी चाहिए। सलमान बहुत वास्तविक हैं और अभिनेता की यही बात उन्हें खूब पसंद है। यह एक ऐसी दुनिया है, जहां लोग किसी के बारे में सोचते हैं, लेकिन कहते नहीं है। सलमान अलग हैं। वह जो सोचते हैं, कह देते हैं। सलमान बहुत सहज अभिनेता हैं और वह अपने सह कलाकारों को भी बहुत चाहते हैं।

Priyanka Chopra: प्रियंका ने कंगना, कटरीना, दीपिका को दिया बॉलीवुड में बदलाव का श्रेय, कही यह खास बात

Pooja Hegde said salman khan taught me how to live life simply be real on kisi ka bhai kisi ki jaan film set
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा ने खुलासा किया कि उनके लिए सलमान के साथ बहुत चीजें सीखने का यह शानदार अनुभव था। उन्होंने कहा कि सलमान ने सेट पर उन्हें बहुत कुछ सिखाया है, लेकिन यहां जीवन का एक सबक है, जो अभिनेत्री ने सलमान से सीखा है और वह है सादगी। पूजा का कहना है कि वह एक बड़े स्टार हैं, लेकिन साधारण टी-शर्ट पहनते हैं। उनके बारे में कोई हवा हवाई बातें नहीं हैं। इतना वास्तविक होना बहुत जरूरी है।

Honey Singh: रैपर हनी सिंह और उनकी टीम के खिलाफ शिकायत, इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के मालिक से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Hegde said salman khan taught me how to live life simply be real on kisi ka bhai kisi ki jaan film set
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले दिए इंटरव्यू में पूजा ने खुलासा किया था कि जब वह पहली बार सलमान खान से मिली थीं तो उन्होंने अभिनेता को 'भाई' कहा क्योंकि सभी उन्हें यही बुलाते हैं, लेकिन अभिनेता ने उनसे कहा कि वह उन्हें सलमान बुलाएं। हालांकि, पूजा अभी भी अभिनेता को ऐसे नहीं बुलाती हैं। वह उन्हें 'एसके' कहकर पुकारती हैं।

Salman Khan: पामेला के निधन से शोक में बॉलीवुड, सलमान ने कैंसिल की किसी का भाई किसी की जान की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
Pooja Hegde said salman khan taught me how to live life simply be real on kisi ka bhai kisi ki jaan film set
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बात करें फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की तो यह ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

TMKOC: जुबानी जंग छोड़ शैलेश लोढ़ा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, असित मोदी संग इस बात पर चल रही तकरार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed