बॉलीवुड के मोस्ट स्टाइलिश प्रोड्यूसर, डायरेक्टर करण जौहर के जन्मदिन पर नेपाल के डिजायनर प्रबल गुरंग को पोस्ट करना भारी पड़ गया। ऐसे में दोनों की एक तस्वीर रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी जिसके बाद दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ता होने की बात कही जा रही थी। हालांकि अब प्रबल ने इस मामले की पूरी सच्चाई बताते हुए ट्विटर पर एक लेटर पोस्ट किया है।
करण जौहर संग रिलेशनशिप की प्रबल गुरंग ने बताई सच्चाई, बोले- 5 साल से रिलेशनशिप में हूं लेकिन...
प्रबल गुरंग ने लिखा, 'मैं करण जौहर को डेट नहीं कर रहा हूं। वो मेरे मेंटर हैं, दोस्त हैं और एक बड़े भाई की तरह हैं। मेरी गुजारिश है कि मेरे लिखे नोट को पढ़ें, उम्मीद करता हूं आप समझ सकते हैं। लेडीज और जेंटलमैन, क्या हम थोड़ा हंसी-मजाक कर सकते हैं। मुझे ये बोलकर बहुत दुख हो रहा है। लेकिन फिर भी कहना चाहता हूं कि मेरे और करण जौहर के बीच किसी तरह का रोमांटिक रिलेशन नहीं है। बीते दिनों मेरी इंस्टाग्राम पोस्ट में बस हम दोनों थोड़ा हंसी-मजाक कर रहे थे, जो बॉलीवुड के अंदाज में था।'
प्रबल ने लिखा, 'इस पोस्ट को गलत तरीके से लिया गया कि मैं और करण रिलेशन में हैं। करण मेरे बहुत अच्छा दोस्त हैं। करण एक ऐसे इंसान हैं जिनकी मैं बहुत इज्जत करता हूं। वो हमेशा मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े रहते हैं। सिर्फ यही नहीं ऐसी बहुत सारी वजहें हैं, जिनकी वजह से मैं करण से प्यार करता हूं। लेकिन इस प्यार को गलत समझा गया। मैं 5 सालों से रोमांटिक रिलेशन में हूं, लेकिन किसी और के साथ। करण जौहर के साथ रिलेशन में नहीं हूं। दुनिया में सिर्फ एक तरह का प्यार नहीं होता है। मुझे लगता है अगर किसी को किसी से प्यार करना है तो वो किसी से भी प्यार कर सकता है। हम किसी से भी प्यार और गर्व के साथ प्यार कर सकते हैं।'
No, I am not dating @karanjohar He is my dearest friend, mentor, buddy and a big brother. Pls. Kindly read the attachement with my statement and hopefully we can lay it all to rest. Wish you all nothing but the best and love XPG pic.twitter.com/I5UQkIt2fx
बता दें कि करण जौहर और प्रबल गुरंग के रिलेशन की चर्चा एक तस्वीर के सामने आने के बाद शुरू हुई है। करण के बर्थडे पर प्रबल ने करण को बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज नजर आ रहे थे। प्रबल ने इसे शेयर करते हुए लिखा- प्यार किया तो डरना क्या...हैप्पी बर्थडे करण जौहर।
Pyaar Kiya To Darna Kya. Happy birthday KJo.
A post shared by Prabal Rana Gurung (@troublewithprabal) on
हालांकि करण ने रिप्लाई करते हुए लिखा था, 'खुद को कंट्रोल करो भइया'। लेकिन इसके बाद से ही इंटरनेट पर इन दोनों को फैंस ने जमकर बधाइयां देनी शुरू कर दी थीं। कुछ यूजर्स ने तो करण को टैग करते हुए पूछ लिया- ये क्या हुआ, कब हुआ कैसे हुआ।