सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

प्रभास ने अपने जन्मदिन पर प्रशंसकों को दिया तोहफा, फिल्म ‘राधे श्याम’ का मोशन वीडियो रिलीज

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 23 Oct 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Prabhas Birthday motion poster release his forthcoming film Radhe Shyam with pooja hegde
राधे श्याम - फोटो : instagram/actorprabhas

बाहुबली फेम अभिनेता प्रभास 23 अक्तूबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसक जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अपने जन्मदिन पर प्रभास ने भी उन्हें तोहफा दिया है। प्रभास की आने वाली फिल्म राधे श्याम का मोशन वीडियो रिलीज किया गया है।

Trending Videos
Prabhas Birthday motion poster release his forthcoming film Radhe Shyam with pooja hegde
राधे श्याम - फोटो : instagram/actorprabhas

फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े की जोड़ी है। मोशन वीडियो की शुरुआत एक रहस्यमय जंगल से शुरू होती है जहां बस एक सिंगल ट्रेन ट्रैक है। ट्रेन की ओर सीन जूम होता है और ट्रेन के अंदर सबसे पहले रोमियो जूलियट को दिखाया जाता है। उसके बाद हीर रांझा और फिर देवदास पारो को दिखाया जाता है। प्यार के प्रतीक इन जोड़ों के बाद प्रभास और पूजा हेगड़े नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Birthday motion poster release his forthcoming film Radhe Shyam with pooja hegde
राधे श्याम - फोटो : instagram/actorprabhas

मोशन वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि- ‘इस खूबसूरत यात्रा में आप सभी का स्वागत है।‘ फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े के अलावा भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर और सथ्यन सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Welcoming you all to the romantic journey of #RadheShyam. #BeatsOfRadheShyam @director_radhaa @hegdepooja @uvcreationsofficial @tseriesfilms @gopikrishnamvs #KrishnamRaju #BhushanKumar #VamsiReddy @uppalapatipramod @praseedhauppalapati #AAFilms @resulpookutty @prabhakaranjustin @radheshyamfilm

A post shared by Prabhas (@actorprabhas) on

Prabhas Birthday motion poster release his forthcoming film Radhe Shyam with pooja hegde
राधे श्याम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें प्रभास भविष्य बताने वाले एक ज्योतिषी का किरदार निभाने वाले हैं। देश में लॉकडाउन लागू होने से पहले प्रभास अपनी इस फिल्म की शूटिंग यूरोप में कर रहे थे लेकिन, जैसे ही विश्वव्यापी लॉकडाउन की घोषणा हुई तो उन्हें शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। जानकरी के मुताबिक सितंबर महीने से इसकी शूटिंग फिर से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Prabhas Birthday motion poster release his forthcoming film Radhe Shyam with pooja hegde
राधे श्याम - फोटो : instagram/hegdepooja

राधा कृष्ण कुमार निर्देशित फिल्म राधे श्याम की प्रस्तुतकर्ता कंपनी है टी सीरीज और इसे प्रोड्यूस किया है यूवी क्रिएशन्स ने। राधे श्याम विशाल बजट में बनी एक बड़ी फिल्म है और साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed