साउथ सुपरस्टार प्रभास आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभास फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने 'बाहुबली' फिल्म के लिए अपनी जिंदगी के पूरे 5 साल दे दिए। यानी कि जब तक इस फिल्म की शूटिंग चली तब तक उन्होंने कोई भी और फिल्म साइन नहीं की थी। ऐसा इसलिए ताकि इस फिल्म की तैयारी के बीच किसी भी तरह की रुकावट न आने पाए या फिर उनका ध्यान कही और न बंट जाए। तो चलिए हम आपको प्रभास की जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताते हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
होटल इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते थे प्रभास, अब एक्टर बन एक फिल्म के चार्ज करते हैं 30 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बाहुबली' नाम से मशहूर प्रभास का असली नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपट्टी है। प्रभास ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 16 साल पहले साल 2002 में 'ईश्वर' फिल्म से की थी। इन 16 साल में प्रभास ने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया जहां तक पहुंच पाना हर एक की बस की बात नहीं है। हालांकि प्रभास की पहली फिल्म के जरिए प्रभास को खास पहचान नहीं मिली थी।
इसके बाद साल 2004 में प्रभास की फिल्म 'वर्षम' आई। इस फिल्म में प्रभास ने बतौर हीरो खुद को फैंस के सामने पेश किया। इसके बाद प्रभास साल 2005 में एस एस राजामौली की फिल्म 'छत्रपति' में नजर आए। इस फिल्म में प्रभास ने रिफ्यूजी का किरदार निभाया था। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई और करीब 54 सेंटर्स में 100 दिनों तक चली। इस फिल्म से प्रभास का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर चल पड़ा। इसके बाद एक के बाद एक फिल्में रिलीज हुईं जिसमें पौर्णमी, योगी, मुन्ना, बिल्ला और एक निरंजन फिल्में शामिल हैं।
प्रभास के लिए फिल्मों में कदम रखना मुश्किल नहीं रहा। प्रभास फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। प्रभास के पिता प्रोड्यूसर हैं जिनका नाम सूर्यनारायण राजू है तो वहीं चाचा टॉलीवुड स्टार रह चुके हैं। उनका नाम कृष्णम राजू है। फिल्मी बैकग्राउंड से जुड़े होने के बाद भी प्रभास कभी भी एक्टर बनना नहीं चाहते थे। वह अपना करियर होटल इंडस्ट्री में बनाना चाहते थे इसी वजह से प्रभास को खाना बनाने का बेहद शौक है। इंटरव्यू के दौरान प्रभास इस बात को खुद कह चुके हैं उनकी किस्मत में था कि वह एक्टर बनें शायद इसलिए फिल्मी लाइन में आ गए।
प्रभास अपना काम कितनी लगन से करते हैं इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि फिल्म 'बाहुबली' की शूटिंग के दौरान उन्होंने कोई भी फिल्म साइन नहीं की थी। कहा जाता है कि उनके पास पैसे भी नहीं बचे थे। 'बाहुबली' फिल्म में अपनी बॉडी पर प्रभास ने खूब ध्यान दिया। प्रभास ने करीब 22 किलो वजन बढ़ाया और 'बाहुबली: द कनक्लूजन' के लिए वजन कम किया।