फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुखद: प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' को देख आहत हुआ फैन, दुखी होकर 24 वर्षीय शख्स ने की आत्महत्या

Tue, 15 Mar 2022 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 15 Mar 2022 08:55 PM IST
विज्ञापन
prabhas fan committed suicide after negative reviews of radhe shayam movie
फिल्म-राधेश्याम - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स की फैन फॉलोइंग देखने लायक होती है। फिल्म की रिलीज के वक्त अपने फेवरेट सितारों के लिए फैंस ये दीवानगी अक्सर देखने को मिलती है। दक्षिण भारत में तो हर सुपरस्टार का अपना फैन बेस है। ये फैंस अपने चहेते सितारों के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। सेलेब्स के लिए फैंस का इस तरह का जुड़ाव कई बार जानलेवा भी साबित होता है। तेलुगु सुपरस्टार प्रभास के भी ऐसे ही करोड़ों फैंस हैं जो उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन जब उनके फेवरेट एक्टर की फिल्में कुछ खास नहीं कर पातीं तो कुछ फैंस निराश होकर गलत कदम उठा लेते हैं।

prabhas fan committed suicide after negative reviews of radhe shayam movie
फिल्म-राधेश्याम - फोटो : सोशल मीडिया

नेगेटिव रिव्यू से निराश फैन ने की आत्महत्या

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में रिलीज हुई प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' की वजह से एक फैन ने आत्महत्या कर ली है। फैन अपने फेवरेट एक्टर की फिल्म को मिले नेगेटिव रिव्यू को बर्दाश्त नहीं कर सका। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास का ये फैन फिल्म से काफी निराश था। जिसके बाद घर आकर उसने खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया।

prabhas fan committed suicide after negative reviews of radhe shayam movie
फिल्म-राधेश्याम - फोटो : सोशल मीडिया

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार आंध्रप्रदेश के कुरनूल स्थित तिलक नगर के रहने वाले 24 वर्षीय मुथाला रवि तेजा नाम के शख्स ने फिल्म को मिल रहे नेगेटिव रिस्पॉन्स से दुखी होकर सुसाइड कर लिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि रवि ने पहले दिन ही फिल्म देखी थी और परिवार को बताया था कि फिल्म उसकी उम्मीद के मुताबिक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
prabhas fan committed suicide after negative reviews of radhe shayam movie
फिल्म-राधेश्याम - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं चला प्रभास का जादू

फिल्म 'राधेश्याम' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन रिलीज के बाद यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई। पहले दिन इस फिल्म ने साउथ में तो ठीक ठाक बिजनेस किया, लेकिन हिंदी दर्शकों के बीच राधे श्याम कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 4.5 करोड़ का बिजनेस किया था। चार दिन में यह फिल्म महज 14 करोड़ का ही बिजनेस कर सकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed