Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Prabhas Kalki 2898 AD Set to Hit Theaters in Japan Release Date Revealed on January 3 2025 as per report
{"_id":"67319ed051daf81f1500f953","slug":"prabhas-kalki-2898-ad-set-to-hit-theaters-in-japan-release-date-revealed-on-january-3-2025-as-per-report-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalki 2898 AD: भारत में धूम मचाने के बाद कल्कि 2898 एडी जापान में होगी रिलीज? फैंस इस दिन देख सकेंगे फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kalki 2898 AD: भारत में धूम मचाने के बाद कल्कि 2898 एडी जापान में होगी रिलीज? फैंस इस दिन देख सकेंगे फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:38 AM IST
सार
Kalki 2898 AD: प्रभास की साइंस-फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी भारत में करोड़ों रुपयों की कमाई करने के बाद अब जापान में रिलीज होगी। जानें किस तारीख को जापान में होगी रिलीज।
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
निर्देशन नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी और शानदार फिल्मों में से एक रही। प्रभास की यह फिल्म अब जापान में रिलीज होगी। इसके साथ ही यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी ज्यादा ध्यान आकर्षित करने के लिए तैयार है।
Trending Videos
2 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि 2898 एडी की कहानी एक भविष्यवादी दुनिया पर आधारित है, जहां पर विज्ञान और तकनीकी का गहरा प्रभाव दिखाया गया है। फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएं, यह भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : सोशल मीडिया
पैन-इंडिया स्टार प्रभास इस समय कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और उनकी हालिया रिलीज फिल्म कल्कि 2898 एडी ने तहलका मचा दिया है। यह साइंस-फिक्शन भारत के बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अब आधिकारिक तौर पर जापान में 3 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म का रूसी डब वर्शन इस महीने की शुरुआत में रिलीज किया गया था और जल्द ही इसका चीनी वर्शन भी रिलीज किया जाएगा। यह देखना अभी बाकी है कि जापानी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसा प्रदर्शन करेगी।
4 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दिशा पटानी, राजेंद्र प्रसाद और अन्य कलाकारों ने काम किया है। 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली इस फिल्म का निर्माण प्रसिद्ध वैजयंती मूवीज ने किया है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संतोष नारायणन का साउंडट्रैक प्रशंसकों को बेहद पसंद आया।
विज्ञापन
5 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : सोशल मीडिया
जापान में फिल्म की रिलीज एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि यह भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हो सकती है। प्रभास की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता और फिल्म के शानदार वीएफएक्स ने इसे जापान सहित अन्य देशों में भी चर्चा का विषय बना दिया है। जापान में इसके रिलीज होने से भारतीय सिनेमा को और भी अधिक वैश्विक पहचान मिलने की संभावना है। काम की बात करें तो प्रभास कई आगामी फिल्मों में नजर आएंगे। इस लिस्ट में सालार 2, द राजा साब और भी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
Mala Sinha: माला सिन्हा को नेपाल के अभिनेता से हुआ था प्यार, तीन बार उन्हीं से रचाई शादी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।