फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रभास- मलाइका के जन्मदिन और अभिनेत्री के निधन सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Wed, 23 Oct 2019 10:38 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 23 Oct 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Prabhas Malaika Arora birthday to Marathi Actress Pooja Zunjar death these are top bollywood news
Prabhas, Malaika Arora, Pooja Jhunjar - फोटो : amar ujala

प्रभास आज मना रहे हैं अपना 40वां जन्मदिन


बाहुबली के नाम से मशहूर एक्टर प्रभास का 23 अक्टूबर को जन्मदिन है। सक्सेस की गारंटी बन चुके प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म साहो ने फैंस का खूब दिल जीता। प्रभास इतने शर्मीले थे कि स्कूल और कॉलेज में कभी लड़कियों से बात नहीं करते थे। प्रभास के जन्मदिन पर आइए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

पढ़ें: 25 करोड़ में प्रभास ने साइन की थी बाहुबली, संजय लीला भंसाली की फिल्म को भी कह चुके हैं ना
 

Prabhas Malaika Arora birthday to Marathi Actress Pooja Zunjar death these are top bollywood news
malaika arora - फोटो : malaika arora

मलाइका अरोड़ा मना रही हैं जन्मदिन
मलाइका अरोड़ा का जन्मदिन 23 अक्टूबर को होता है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार डांस से लाखों दिलों को जीता। मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड में असली पहचान शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'दिल से' में आइटम नंबर से मिली थी। इस फिल्म का छैयां-छैयां गाना काफी हिट रहा था। अभिनेता अरबाज खान के तलाक के बाद इन दिनों मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। यह दोनों लंबे वक्त से अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यहां तक की अर्जुन इंटरव्यू के दौरान मलाइका से अपने रिश्ते को लेकर बातों बातों में इशारा भी कर चुके हैं। बॉलीवुड में इन दिनों अर्जुन-मलाइका ही नहीं बल्कि कई सितार एक-दूसरे को डेच करने की वजह से सुर्खियों में हैं। 
पढ़ें: मलाइका-अर्जुन सहित सुर्खियों में इन सेलेब्स का रिलेशनशिप, एक का तो वायरल हुआ फर्जी शादी का कार्ड

Prabhas Malaika Arora birthday to Marathi Actress Pooja Zunjar death these are top bollywood news
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

पति धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बारे में हेमा मालिनी का खुलासा
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र और  हेमा मालिनी की जोड़ी आज भी रिलेशनशिप्स गोल देती नजर आती है। दोनों के बीच बेशुमार प्यार आज भी जग जाहिर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों के प्यार और शादी का सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं, ऐसे में हेमा ने धर्मेंद्र संग अपने रिश्ते और उनकी पहली पत्नी के बारे में खुलकर बात की है।

पढ़ें: पति धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बारे में हेमा मालिनी का खुलासा, कहा- मैं नहीं चाहती थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Malaika Arora birthday to Marathi Actress Pooja Zunjar death these are top bollywood news
Siddharth Shukla,SHEETAL KHANDAL - फोटो : amar ujala

बालिका वधु की पूर्व अभिनेत्री ने सिद्धार्थ शुक्ला की खोली पोल
बिग बॉस के घर में इस बार काफी विवादित चेहरे शो का हिस्सा बने हैं। इसमें से एक हैं टीवी सीरियल बालिका वधू से स्टार बने सिद्धार्थ शुक्ला। रश्मि देसाई से नोकझोंक के चलते घर में हर समय चर्चा में रहने वाले सिद्धार्थ का घर में हर दिन किसी से झगड़ा न होता रहता है। शो में घर में रह रही ज्यादातर लड़कियां सिद्धार्थ के खिलाफ बदतमीजी से बात करने का आरोप लगाती रहती हैं। रश्मि ने तो सिद्धार्थ पर छूने का भी आरोप लगा दिया था।

पढ़ें: बालिका वधु की पूर्व अभिनेत्री ने सिद्धार्थ शुक्ला की खोली पोल, बोलीं-गलत ढंग से छूते, डबल मीनिंग...

विज्ञापन
Prabhas Malaika Arora birthday to Marathi Actress Pooja Zunjar death these are top bollywood news
Pooja Zunjar - फोटो : Social Media

मराठी अभिनेत्री और उसके बच्चे की हुई मौत
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में प्रसव के बाद समय पर एंबुलेंस न मिलने की वजह से मराठी अभिनेत्री की मौत हो गई। घरवालों ने समय से एंबुलेंस न मिलने का आरोप लगाया। परिवारजनों का कहना है कि अगर समय पर एंबुलेंस आ जाती तो शायद मौत न होती। वहीं जिम्मेदार जांच कराने की बात कह रहे हैं।


पढ़ें: एंबुलेंस न मिलने की वजह से मराठी अभिनेत्री और उसके बच्चे की हुई मौत, जांच शुरू
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed