तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास को पैन इंडिया फिल्में बनाने की आदत सी होती जा रही है। बुधवार को उनकी एक और फिल्म की घोषणा होने जा रही है जिसे वह फिल्म 'केजीएफ' के निर्देशक प्रशांत नील के साथ बनाएंगे। फिल्म निर्माता कंपनी होमबेल फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि वह दो दिसंबर को दोपहर के समय एक फिल्म की घोषणा करने वाले हैं।
प्रभास की एक और पैन इंडिया फिल्म की घोषणा करने की तैयारी, खुलासा होने में बस इतने घंटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोडक्शन हाउस की तरफ से तो सिर्फ इतनी ही जानकारी है कि वह बुधवार को एक फिल्म की घोषणा करेंगे। लेकिन सूत्रों ने जानकारी दे दी है कि यह फिल्म प्रभास की ही रहेगी। पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं कि कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक प्रशांत नील अपनी अगली फिल्म जूनियर एनटीआर या फिर प्रभास के साथ करेंगे। हालांकि, उन्होंने अभी तक यह बात बिल्कुल साफ नहीं की है। वह चाहते थे कि पहले फिल्म 'केजीएफ' के सीक्वल की शूटिंग खत्म कर ली जाए। उसके बाद ही अगले काम की घोषणा हो।
प्रोडक्शन हाउस इतने उत्साह में नजर आ रहा है कि उसने सोमवार के दिन ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'प्रिय दर्शकों, आपने हमेशा हमारे सिनेमा को हम से भी ज्यादा पसंद किया है। इस प्यार को बरकरार रखते हुए हम अपनी एक और फिल्म के साथ वापस लौट रहे हैं। कृपया हमारी नई घोषणा के लिए अपना दिल खोल कर रखिए जो दो दिसंबर को होने वाली है।'
Dear Audience, You always Loved our Cinema more than Us. To continue to Love and to be Loved we are coming with our next "Indian Film". Keep your Heart Open for our announcement on 2nd Dec at 2:09pm #HombaleFilms7@vkiragandur @hombalefilms pic.twitter.com/nAz8Lh3fIK
फिल्म के बारे में निर्माता तो बुधवार को ही आधिकारिक घोषणा करेंगे लेकिन सूत्रों ने बता दिया है कि फिल्म एक काल्पनिक ड्रामा होगी। इस फिल्म का हीरो आम आदमियों के अधिकारों के लिए खड़ा होगा और माफिया से टक्कर लेगा। फिल्म को बड़े पैमाने पर फिल्माने की योजना है और यह फिल्म हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज की जाएगी। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के बाद से तो प्रभास अब हर फिल्म को अखिल भारतीय फिल्म बनाकर ही पेश कर रहे हैं।
बुधवार को जब उनकी अगली फिल्म की घोषणा होगी उससे पहले ही उनके खाते में तीन पैन इंडिया फिल्में पड़ी हुई हैं। एक फिल्म 'राधे श्याम' है जिसका निर्देशन राधे कृष्ण कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में होंगी। एक फिल्म नाग अश्विन के निर्देशन में बनेगी जिसमें प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का शीर्षक अब तक घोषित नहीं हुआ।