फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas: बॉलीवुड में बुरी तरह फ्लॉप रहे प्रभास, 13 साल बाद खुली किस्मत, बाहुबली ने बनाया पैन इंडिया स्टार

Thu, 10 Mar 2022 01:36 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 10 Mar 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
Prabhas Career Analysis: Bahubali Made Prabhas Pan India Star Radhe Shyam Showing Good Response on Box Office
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'राधे श्याम' की रिलीज से पहले जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे यह स्पष्ट है कि सिनेमाप्रेमी सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। फिल्म के लिए अग्रिम बुकिंग मंगलवार को हैदराबाद में शुरू हो गई, और टिकट बुकिंग साइट पर नज़र डालने से पता चलता है कि या तो शो 'बिक चुके हैं' या वे फिर 'सीटें बहुत जल्दी भर' रही हैं। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट राधे श्याम के प्रति इस दीवानगी का श्रेय प्रभास को दे रहे हैं, जो बाहुबली फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद अखिल भारतीय स्टार बन गए हैं। हालांकि प्रभास हमेशा से ही इतने प्रसिद्ध नहीं थे। 

Prabhas Career Analysis: Bahubali Made Prabhas Pan India Star Radhe Shyam Showing Good Response on Box Office
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

2002 में तेलुगू फिल्म से की थी शुरुआत
प्रभास ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2002 के तेलुगू नाटक 'ईश्वर' से की थी। हालांकि फिल्मों में उनका सफर रोमांटिक एक्शन फिल्म 'वर्षा' (2004) से शुरू हुआ। डेब्यू के एक साल बाद ही प्रभास ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म छत्रपति ने 54 सेंटर्स के सिनेमाघरों में 100 दिनों तक चलने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद वह बुज्जिगाडु (2008), बिल्ला (2009), डार्लिंग (2010), मिस्टर परफेक्ट (2011) और मिर्ची (2013) जैसी फिल्मों से बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरते रहे। 

Prabhas Career Analysis: Bahubali Made Prabhas Pan India Star Radhe Shyam Showing Good Response on Box Office
प्रभास - फोटो : Insatagram- @actorprabhas

बाहुबली से पहले बॉलीवुड में आजमाई किस्मत
साल 2014 में प्रभास पहली बार हिंदी फिल्म 'एक्शन जैक्शन' में नजर आए। हालांकि उनकी यह फिल्म हिंदी सिनेमा प्रेमियों पर अपना जादू नहीं चला पाई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Career Analysis: Bahubali Made Prabhas Pan India Star Radhe Shyam Showing Good Response on Box Office
प्रभास

ऐसे चमकी किस्मत
बॉलीवुड में बुरी तरह फ्लॉप हुए प्रभास को 2015 में आई एस एस राजामौली की महाकाव्य एक्शन फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग से पैन इंडिया स्टार की पहचान मिली। एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर बाहुबली के हिंदी संस्करण ने 118.7 करोड़ रुपये का संग्रह किया, जबकि फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन 510.99 करोड़ रुपये के कुल संग्रह के साथ सबसे बड़ी हिट बन गई। इस फिल्म के बाद प्रभास इतने प्रसिद्ध हो गए कि सकारात्मक समीक्षा नहीं मिलने के बावजूद, उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म साहो ने 433 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

विज्ञापन
Prabhas Career Analysis: Bahubali Made Prabhas Pan India Star Radhe Shyam Showing Good Response on Box Office
आरआरआर, केजीएफ चैप्टर 2, राधेश्याम - फोटो : insta

बाहुबली ने खाेले पैन इंडिया के रास्ते
फिल्म 'बाहुबली' के बाद से ही पैन इंडिया फिल्मों के निर्माण में तेजी आई है। इन फिल्मों की अपील को व्यापक बनाने के लिए बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ दक्षिण और क्षेत्रीय सितारों को भी शामिल किया जा रहा है। आने वाले दिनों में 'राधे श्याम', 'आदिपुरुष', 'लिगर' और 'आरआरआर' सहित कई अखिल भारतीय फिल्में रिलीज होने वाली हैं। बता दें कि पैन (प्रेजेंस अक्रॉस नेशन) इंडिया फिल्म्स उस सिनेमा को संदर्भित करता है जिसे दर्शकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए एक साथ कई भाषाओं में शूट किया जाता है और पूरे देश में एक साथ रिलीज किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed