{"_id":"67fb34595e5038aee20102b1","slug":"prabhas-spirit-release-date-to-go-on-floors-from-this-time-directed-by-sandeep-reddy-vanga-2025-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Spirit: प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर आया बड़ा अपडेट, सुनकर फैंस भी हो जाएंगे खुश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Spirit: प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर आया बड़ा अपडेट, सुनकर फैंस भी हो जाएंगे खुश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 13 Apr 2025 09:23 AM IST
सार
Update on Prabhas Spirit: पैन इंडिया स्टार प्रभास की आगामी फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें छुपी है एक ऐसी जानकारी जो हर किसी को खुश कर देगी।
विज्ञापन
1 of 5
'स्पिरिट' को लेकर आया बड़ा अपडेट
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं उनकी फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास एक पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आएंगे। आज फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है, जिसे सुनकर प्रभास के प्रशंसक जरूर खुश हो जाएंगे।
2 of 5
स्पिरिट में प्रभास एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास अभी 'राजा साब' और हनु राघवपुडी की फिल्म पर काम कर रहे हैं। उनके पास 'स्पिरिट', 'सालार 2', 'कल्कि 2' और प्रशांत वर्मा के साथ एक और फिल्म भी है। प्रशंसक 'स्पिरिट' को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हैं, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा करेंगे।
3 of 5
प्रभास-स्पिरिट
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, स्पिरिट की शूटिंग सितंबर या अक्टूबर 2025 में शुरू होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि संदीप वांगा इस फिल्म के जरिए पुलिस स्टाइल को नए तरीके से दिखाना चाहते हैं, जिसमें हीरो और विलेन की कहानी को खास अंदाज में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी करेंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas, sandeepreddy.vanga
स्क्रिप्ट लिखने में उम्मीद से ज्यादा समय लगा। स्पिरिट एक आम पुलिस थ्रिलर से अलग होगी। वांगा ने स्क्रिप्ट पर 6 महीने से ज्यादा काम किया है और अब वह सितंबर या फिर अक्टूबर 2025 से शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
5 of 5
स्पिरिट के अलावा कई फिल्मों में नजर आएंगे प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@sandeepreddy.vanga, actorprabhas
फिल्म में अभिनेताओं के सेलेक्शन का काम चल रहा है। खबर है कि वांगा कोरिया और अमेरिका से भी कुछ अभिनेताओं को लेना चाहते हैं। स्पिरिट का निर्माण भूषण कुमार, संदीप रेड्डी वांगा और प्रणय रेड्डी वांगा मिलकर टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।