फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रभास की फिल्म 'साहो' का मेकिंग वीडियो वायरल, 24 घंटे में देख चुके हैं एक करोड़ लोग

Thu, 25 Oct 2018 12:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Prabhas upcoming film Saaho Making Video has been viral
screengrab from saaho video - फोटो : youtube
फिल्म बाहुबली से लाखों दिलों को जीतने वाले साउथ सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'साहो' लंबे समय से चर्चा में है। 

दो दिन पहले प्रभास ने अपना जन्मदिन भी मनाया। इस मौके पर कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन फिल्म 'साहो' के मेकर्स की बधाई बेहद खास और सबसे अलग रही। उन्होंने फिल्म 'साहो' के मेकिंग वीडियो को रिलीज कर प्रभास को जन्मदिन की बधाई दी। 
Prabhas upcoming film Saaho Making Video has been viral
Saaho - फोटो : file photo
प्रभास के जन्मदिन पर मेकिंग वीडियो शेयर कर मेकर्स ने उनके फैंस के बीच फिल्म के उत्साह को भी बढ़ा दिया है। प्रभास के फैंस को 'साहो' का मेकिंग वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि यह रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 85 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 1 मिनट 23 सेकंड के इस मेकिंग वीडियो ने सभी के दिलों को जीत लिया है।  
Prabhas upcoming film Saaho Making Video has been viral
Saaho - फोटो : File photo
इस वीडियो में प्रभास जबरदस्त एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं। इतना ही वीडियो में फिल्म की अभिनेत्री और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी दिख रही हैं। वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म 'साहो' में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर का भी दमदार एक्शन देखने को मिल सकता है। खास बात यह है कि 'साहो' के एक्शन सीन हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर केनी बेट्स की देख-रेख में बखूबी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas upcoming film Saaho Making Video has been viral
Saaho - फोटो : file photo
बता दें, 'साहो' एक अडवेंचर फैंटसी फिल्म है। 150 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म 'साहो' में प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। 'साहो' तमिल और तेलुगू के अलावा हिन्दी में भी रिलीज होगी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और मंदिरा बेदी जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Prabhas upcoming film Saaho Making Video has been viral
saaho and baahubali - फोटो : file photo
आपको बता दें कि प्रभास की फिल्म बाहुबली को भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2017 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रह चुकी है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed