फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhu Deva: फिल्म लक्ष्य को लेकर प्रभु देवा ने किया खुसाला, ऋतिक संग इस गाने को एक घंटे में किया था तैयार

Sun, 23 Apr 2023 06:23 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
Prabhu Deva Reveal He Prepare Dance of Song Main Aisa Kyun Hoon Of Lakshya With Hrithik Roshan In One Hour
प्रभु देवा-ऋतिक रोशन - फोटो : social media

प्रभु देवा साउथ इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। वह एक्टर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी हैं। प्रभु देवा ने बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ फिल्म लक्ष्य के एक गाने मैं ऐसा क्यों हूं को कोरियोग्राफ किया था। इसके लिए प्रभु देवा को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। एक्टर ने हाल ही में अपने इस गाने को लेकर खुलासा किया है कि उन्होंने महज एक घंटे में इस पर डांस तैयार किया था। 

Prabhu Deva Reveal He Prepare Dance of Song Main Aisa Kyun Hoon Of Lakshya With Hrithik Roshan In One Hour
प्रभु देवा - फोटो : social media

सॉन्ग मैं ऐसा क्यों हूं को लेकर प्रभु देवा ने साझा किए विचार
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान प्रभु देवा ने अपने यादगार कामों को याद करते हुए बात की है। उन्होंने कहा कि फरहान अख्तर(लक्ष्य फिल्म के निर्देशक) ने एक साल पहले ही अपनी तारीखें बुक कर ली थी। दिग्गज कोरियोग्राफर प्रभु देवा यह देखकर काफी मोहित हो गए थे कि निर्देशक ने पूरी शूटिंग की कितनी बारीकी से योजना बनाई है। ऋतिक के अद्भुत डांस मूव्स पर प्रभु देवा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि अभिनेता बिल्कुल जादुई थे। शंकर महादेवन की रचना भी बढ़िया थी। जैसे जैसे वह इसे सुनते रहे, संगीत उस पर बढ़ता गया। वह मैं ऐसा क्यों हूं का अनूठा गुण था। प्रभु देवा ने यह भी स्वीकार किया कि ऋतिक को पूरा श्रेय दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने जो कुछ भी किया वह स्क्रीन पर प्यारा लगा और वह बहुत अच्छा था। 

Prabhu Deva Reveal He Prepare Dance of Song Main Aisa Kyun Hoon Of Lakshya With Hrithik Roshan In One Hour
प्रभु देवा - फोटो : social media

प्रभु देवा ने ऋतिक संग एक घंटे में तैयार किया डांस
प्रभु देवा ने आगे कहा कि कैसे उन्होंने इस गाने की कोरियोग्राफी को  एक घंटे के अंदर पूरा कर लिया था। उनके अनुसार यह गाना इतना प्रेरक था कि वह अपने दिमाग में इसकी पूरी तरह से कल्पना कर सकते थे। उन्हें केवल कैमरे के लिए इसे अंजाम देना था और उसे एक घंटे के लिए ब्लॉक कर देना था। हालांकि इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि यह सच में उन्होंने सिर्फ एक घंटे में करके दिखाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhu Deva Reveal He Prepare Dance of Song Main Aisa Kyun Hoon Of Lakshya With Hrithik Roshan In One Hour
प्रभु देवा - फोटो : social media

गैर भारतीय क्रिस्टोफर पोप ने की थी गाने की सिनेमैटोग्राफी
उन्होंने आगे कहा कि इस गाने को लेकर दिलचस्प बात यह है कि लक्ष्य की सिनेमैटोग्राफी एक गैर भारतीय क्रिस्टोफर पोप ने संभाली थी और प्रभु देवा ने बताया कि उनके साथ काम करना बहुत ही अनोखा अनुभव था। उन्होंने आगे कहा कि मैं ऐसा क्यों हूं को ऋतिक रोशन के सर्वश्रेष्ठ डांस प्रदर्शन में से एक माना जाता है, क्योंकि उन्होंने शान के इस गीत में अपना आकर्षण जोड़ा है। 
अनारकली संग चांद बालियां पहन इतराईं कटरीना

विज्ञापन
Prabhu Deva Reveal He Prepare Dance of Song Main Aisa Kyun Hoon Of Lakshya With Hrithik Roshan In One Hour
प्रभु देवा - फोटो : social media

साल 2004 में रिलीज हुई थी फिल्म
फिल्म लक्ष्य साल 2004 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा मुख्य किरदार में नजर आए थे। लक्ष्य बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। उस दौरान फिल्म ने 14 करोड़ का बिजनेस किया था। 

Manoj Bajpayee: वनराई कॉलोनी ने मनोज को भेजा ‘हैप्पी बर्थडे’ का संदेश, चायवाले ने सुनाई संघर्ष की भावुक कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed