प्रकाश झा बॉलीवुड के सफल फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। प्रकाश झा अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता अपनी फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी जाने जाते हैं। अब हाल ही में, प्रकाश झा ने फिल्मों और वेब शो की सेंसरशिप की निंदा की है। साथ ही कहा है कि इन्हें जिम्मेदारी से बनाया जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि निर्माता ने क्या कहा है।
Prakash Jha: प्रकाश झा ने की फिल्मों और वेब सीरीज के सेंसरशिप की निंदा, बोले- सबको पता है उन्हें क्या देखना है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश झा ने अपने हालिया इंटरव्यू में इस बात पर जोर दिया कि कहानी बताने की आजादी मुख्यधारा के थिएटरों और ओटीटी दोनों में उपलब्ध है, लेकिन इसे लोगों को देखने के लिए आकर्षक तरीके से बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैंने कभी भी सेंसरशिप का समर्थन नहीं किया है क्योंकि समाज उन व्यक्तियों के समूह से कहीं अधिक मजबूत है, जो यह तय करते हैं कि समाज को क्या देखना है।"
Dunki: जवान-पठान की तुलना में डंकी को अमेरिका में मिले कम शो, विदेश में कठिनाई झेल सकती है शाहरुख की फिल्म
प्रकाश झा ने आगे बिना किसी का नाम लिए कहा कि हिंसा या सेक्स दिखाने वाली फिल्में जनता द्वारा सिनेमाघरों में देखी जा रही हैं। प्रकाश ने कहा, "समाज जाता है और उन फिल्मों को सफल बनाता है। अब आप समाज को सेंसर क्यों नहीं करते हैं? समाज पर सेंसर लगाएं। क्या आप ऐसा कर सकते हैं? तो समाज तय करेगा कि वह क्या देखना चाहता है और मैं भी इसके साथ सहमत हूं।"
Spirit: 'एनिमल' से भी भव्य होगी प्रभास की 'स्पिरिट', प्रोडक्शन डिजाइनर सुरेश सेलवाराजन ने किए कई खुलासे
इंटरव्यू में प्रकाश झा से आगे पूछा गया कि क्या ओटीटी किसी विवादास्पद विषय पर फिल्म बनाने में अधिक स्वतंत्रता देती है क्योंकि इसे सिनेमाघरों में प्रदर्शित फिल्मों की तरह किसी भी तरह के शारीरिक हमले का सामना नहीं करना पड़ता है? इस सवाल का जवाब देते हुए प्रकाश ने कहा, "कोई भी हर संभव तरीके से या किसी भी माध्यम से स्वतंत्रता ले सकता है, लेकिन आपको जिम्मेदारी से संवाद करना होगा क्योंकि आप लोगों के साथ भी संवाद कर रहे हैं और एक निश्चित मात्रा में सभ्यता या जिम्मेदारी से जुड़े हैं।"
Parama: अपर्णा सेन पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'रॉटरडैम फिल्म फेस्टिवल' में होगी प्रदर्शित, सुमन घोष ने जताई खुशी
उन्होंने आगे कहा, "मैं इसमें विश्वास करता हूं और यही कारण है कि मैं अपनी कहानियों पर विशेष तरीके से बातचीत करने की कोशिश करता हूं। चाहे मैं इसे सिनेमा के लिए कह रहा हूं या ओटीटी के लिए, मैं जिम्मेदारी से बोलना चाहूंगा।"