शाहरुख खान साल की अपनी तीसरी रिलीज 'डंकी' के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, रिलीज से पहले किंग खान ने फिल्म का एक और दिलचस्प पोस्टर जारी किया है, जिसने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। कुछ ही देर में पोस्टर वायरल हो गया। पोस्टर के तुरंत बाद अभिनेता ने एक मजेदार वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों से 'डंकी' की टिकट बुक करने की अपील की।
Dunki: 'हार्डी' बन दर्शकों को हंसाने के लिए उत्साहित हैं शाहरुख, वीडियो के साथ साझा किया 'डंकी' का नया पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर की बात करें तो इसमें शाहरुख खान अभिनेत्री तापसी पन्नू को गले लगाते हुए और संभालते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर को साझा करते हुए कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, 'दूरियों से परे..सीमाओं से परे…प्यार से परे..'डंकी' कल सिनेमाघरों में आज रही है। अभी अपने टिकट बुक करें।' वहीं इससे पहले भी उन्होंने एक पोस्टर साझा किया था और कैप्शन में लिखा था, 'डंकी अपने रिश्ते के पीछे छोड़ आते हैं, एक दिन वही रिश्ते, उन्हें घर वापस खींच लाते हैं। 'डंकी' के लिए दो दिन बचे हैं। एडवांस बुकिंग अब खुली है, इसलिए तुरंत अपने टिकट बुक करें।'
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)
Ankita Lokhande: सुशांत से ब्रेकअप की खबर को अंकिता ने इस कारण लंबे वक्त तक था छुपाया, बिग बॉस में किया खुलासा
वहीं पोस्टर के बाद अभिनेता ने एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें वे फिल्म से अपने किरदार 'हार्डी' की यात्रा के बारे में बात करते हैं। वीडियो में अभिनेता ने कहा कि अरे उसका क्या हुआ? वीजा मिला या नहीं? तभी दूसरी ओर से आवाज आती है कि नहीं उन्होंने तो दूसरा रास्ता ही अपना लिया विदेश जाने का। इस पर शाहरुख पूछते हैं कि कौन सा? तभी उन्हें फिल्म की टिकट पकड़ाई जाती है, जिस पर किंग खान कहते हैं यह तो कल ही पता चलेगा सिनेमाघरों में। वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हार्डी के सफर का उत्साह चरम पर है, क्योंकि डंकी अपने अंतिम स्टॉप पर पहुंचने वाली है, टिकट बुक कर लो सारी की सारी, क्योंकि अब है परिवार के मनोरंजन की बारी।
शाहरुख खान अपनी नई फिल्म 'डंकी' का प्रचार करने के लिए दुबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा वे लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं और फिल्म की रिलीज के लिए उल्टी गिनती गिन रहे हैं। वहीं इससे पहले 'डंकी' के रनटाइम का भी खुलासा हो चुका है। 'डंकी' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू/ए प्रमाणपत्र दिया गया है और इसका रन टाइम दो घंटे 41 मिनट है।
Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी की लव लाइफ से कर्णेश की छुट्टी, स्टारडम मिलते ही बढ़ाने लगीं बिजनेसमैन से रिश्ता
वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो राजकुमार हिरानी के जरिए निर्देशित 'डंकी' 21 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। भारत में भी 'डंकी' 21 दिसंबर को ही रिलीज होगी। इससे पहले निर्माताओं ने 22 दिसंबर को फिल्म को भारत में रिलीज करने की योजना बनाई थी, जिसकी सीधी टक्कर प्रभास और प्रशांत नील की 'सालार: पार्ट वन- सीजफायर' के साथ होती, लेकिन अब 'डंकी' प्रभास की 'सालार' से एक दिन पहले रिलीज होगी। फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं।
Animal: एनिमल के 'जूता चाटने' वाले सीन पर निर्देशक की सफाई, बोले- लोग इसके पीछे की कहानी नहीं समझ पाए