{"_id":"658287e625f51c2d4f0914cb","slug":"bigg-boss-17-fame-ankita-lokhande-reveals-a-secret-about-breakup-with-late-actor-sushant-singh-rajput-2023-12-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankita Lokhande: सुशांत से ब्रेकअप की खबर को अंकिता ने इस कारण लंबे वक्त तक था छुपाया, बिग बॉस में किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ankita Lokhande: सुशांत से ब्रेकअप की खबर को अंकिता ने इस कारण लंबे वक्त तक था छुपाया, बिग बॉस में किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:51 AM IST
सार
अंकिता ने कहा, 'फिर बाद में जब मैं विक्की के साथ रिश्ते में आई तो सभी ने बुरी तरह से ट्रोल किया लेकिन उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया, इतना कोई नहीं देता है।'
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे-सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों बिग बॉस को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बिग बॉस 17 के घर पर अंकिता ने हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बात की है। अंकिता लोखंडे शो में अक्सर सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करते हुए नजर आती हैं। अंकिता ने बताया कि सुशांत से ब्रेकअप के बाद उन्होंनें लंबे समय तक किसी को इसके बारे में नहीं बताया था।
2 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद उन्होंने सबसे काफी वक्त तक इस बात को क्यों छुपाए रखा था। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता था कि वापस सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्हें अपने रिश्ते को लेकर एक उम्मीद थी। अंकिता ने कहा, 'मुझे याद है जब मेरा ब्रेकअप हुआ था तो दो साल तक मैं नहीं चाहती थी कि किसी को इसके बारे में पता चले।'
अंकिता ने कहा, 'फिर बाद में जब मैं विक्की के साथ रिश्ते में आई तो सभी ने बुरी तरह से ट्रोल किया लेकिन उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया, इतना कोई नहीं देता है।' अभिनेत्री ने बताया कि ब्रेकअप के बाद वह सुशांत के वापस आने की उम्मीद कर रही थीं। उन्होंने कहा, 'मुझे सुशांत के वापस लौटने की उम्मीद थी, क्योंकि हमारा रिश्ता 7 साल का था। मुझे उम्मीद थी कि वह वापस लौट आएंगे। इसलिए मैंने किसी को नहीं बताया। मैं एक ऐसे घर में रह रही थी, जिसमें हर जगह हमारी तस्वीरें थीं। फिर जब मैं विक्की से मिली तो मुझे नहीं पता था कि क्या होगा लेकिन उन्होंने मेरा बहुत समर्थन किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता ने आगे कहा कि जब उन्होंने विक्की को जैन को डेट करना शुरू किया, तो विक्की को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। उन्होंने कहा, 'मेरी वजह से उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा और उन्होंने खुद को साबित किया। खासकर सुशांत की मौत के बाद लोगों ने हमसे सवाल किया, जब सुशांत और मेरा ब्रेकअप हुआ तो मैंने ढाई साल तक उनका इंतजार किया और उसके बाद मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई। मुझे लगता था कि मैंने क्या गलत किया? फिर जब विक्की मेरी जिंदगी में आए तो उन्होंने मुझे बहुत प्यार से संभाला। विक्की ने कभी किसी चीज के बारे में सवाल नहीं किया।'
विज्ञापन
5 of 5
अंकिता लोखंडे- सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे अक्सर सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए बताया था कि वह उनके अंतिम संस्कार में क्यों शामिल नहीं हो सकी थीं। जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। अंकिता और सुशांत की मुलाकात सीरियल पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी और फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।