सब्सक्राइब करें

बिहार और गुजरात में चुनावी तैयारी करने पर नेताओं पर भड़के प्रकाश राज, कहा- 'मध्यमवर्ग मर सकता है...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 08 Jun 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Prakash Raj angry on leader who preparing for Bihar Election and Gujarat Rajya Sabha Election during lockdown
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इससे संक्रमित होने वालों की संख्या अब लाखों में पहुंच गई है जबकि सात हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सरकार ने लंबे लॉकडाउन के बाद कुछ ढील देने का फैसला किया है। इन बीच कुछ राजनीतिक पार्टियां और नेता अपने चुनाव प्रचार में लग गए है, जिस पर अभिनेता प्रकाश राज ने नाराजगी जताई है। 

Trending Videos
Prakash Raj angry on leader who preparing for Bihar Election and Gujarat Rajya Sabha Election during lockdown
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे देश में लगे लॉकडाउन के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव और गुजरात में राज्यसभा चुनाव का प्रचार करने में नेता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इन नेताओं द्वारा लॉकडाउन की अनदेखी करने पर सिंघम अभिनेता प्रकाश राज ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जो चीज वह अच्छे से कर सकते हैं, वह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj angry on leader who preparing for Bihar Election and Gujarat Rajya Sabha Election during lockdown
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'प्रवासी पैदल चल सकते हैं, मध्यमवर्ग शांति से मर सकता है। अर्थव्यवस्था चौपट हो सकती है, लेकिन राजनीतिक दलों ने बिहार में अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया है। जबकि गुजरात में विधायकों को रिसॉर्ट में शिफ्ट किया जा रहा है, जो चीज यह अच्छे से कर सकते हैं, वह कर रहे हैं।'

 
Prakash Raj angry on leader who preparing for Bihar Election and Gujarat Rajya Sabha Election during lockdown
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज के इस ट्वीट पर उनके फैंस सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार में रविवार को भाजपा-जदयू ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल रैली के माध्यम से बिहार की जनता को संबोधित किया। बिहार जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और बिहार सरकार के कामों से जनता को अवगत कराया।

विज्ञापन
Prakash Raj angry on leader who preparing for Bihar Election and Gujarat Rajya Sabha Election during lockdown
राज्यसभा चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं दूसरी तरफ गुजरात में राजनेता प्रचार करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। गुजरात में 19 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए चुनाव होंगे। गौरातलब है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। गुजरात कांग्रेस के 21 विधायक खरीद-फरोख्त के भय से बचने के लिए रविवार को राजस्थान के आबू रोड के एक रिसॉर्ट में पहुंचे। पार्टी के एक नेता ने बताया कि गुजरात कांग्रेस के 21 विधायक आबू रोड के रिसॉर्ट में रूके हुए हैं। उत्तर गुजरात से सोमवार को और विधायक आएंगे।

पढ़ें: सहायक कलाकारों के बाद अब नामी चेहरों के सामने भी आर्थिक संकट, 'भाबीजी' को भी नहीं मिला बकाया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed