फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prakash Raj Birthday Special: 'आली रे आली, माझी बारी आली', प्रकाश राज के धमाकेदार डायलॉग जो हीरो पर भी पड़ते हैं भारी

Sat, 26 Mar 2022 09:20 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 09:20 AM IST
विज्ञापन
Prakash Raj Birthday Special Singam to wanted best top 5 dialogues of prakash raj
Prakash Raj - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक प्रकाश राज ने कई शानदार फिल्में की हैं। इसके अलावा उन्होंने थिएटर से लेकर टीवी सीरियल तक में काम किया है। 26 मार्च को प्रकाश राज अपना 57 वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रकाश राज ने अभिनय के अपने करियर में नकारात्मक के साथ सकारात्मक और कॉमेडी किरदार भी किए हैं। वह एक वर्सटाइल एक्टर हैं हालांकि खासतौर पर उन्हें विलेन के दमदार किरदारों के लिए जाना जाता है। जिस फिल्म में प्रकाश राज विलेन के रोल में होते हैं, उसमें हीरो पर बहुत भारी पड़ते हैं। अपनी शानदार एक्टिंग के लिए प्रकाश राज को नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। उनके बोले गए डायलॉग कई बार हीरो से भी ज्यादा हिट होते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके ऐसे ही सुपरहीट डायलॉग के बारे में जो हमेशा लोगों की जुबान पर रहते हैं।

Prakash Raj Birthday Special Singam to wanted best top 5 dialogues of prakash raj
वॉन्टेड में प्रकाश राज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म वॉन्टेड साल-(2009)
इस फिल्म में प्रकाश राज के साथ सलमान खान नजर आए थे जो एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे। फिल्म में प्रकाश राज ने गनी भाई नाम के विलेन का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में उनका डायलॉग 'ऐरोगेंस...घमंड..आई लाइक इट! इसको थोड़ा कम कर,बहुत ऊपर जाएगा...वरना सीधा ऊपर जाएगा' काफी पसंद किया गया था।

Prakash Raj Birthday Special Singam to wanted best top 5 dialogues of prakash raj
सिंघम में प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म सिंघम-(2011)
फिल्म सिंघम में प्रकाश राज के अपोजिट एक्टर अजय देवगन थे। इस फिल्म में जितने अजय देवगन के डायलॉग हिट हुए थे उतने ही प्रकाश राज के डायलॉग भी हिट हुए थे।
'मेरे साथ कुछ भी करने का, मेरा ईगो हर्ट नहीं करने का'
'आली रे आली, माझी बारी आली'
'तेरी खाकी की कसम...खाक में मिला दूंगा तेरे को'

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj Birthday Special Singam to wanted best top 5 dialogues of prakash raj
प्रकाश राज, सोनू सूद एंटरटेनमेंट में - फोटो : insta
एंटरटेनमेंट-(2014)
फिल्म एंटरटेनमेंट में प्रकाश राज ने अपनी परफॉरमेंस में विलेन की इमेज के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाया था। इस फिल्म में सोनू सूद के साथ उनके कई मजेदार सीन हैं। इनमें से उनका एक डायलॉग बहुत फेमस है।

'वक्त का पता नहीं चलता अपनों के साथ, लेकिन अपनों का पता चल जाता है वक्त के साथ'
विज्ञापन
Prakash Raj Birthday Special Singam to wanted best top 5 dialogues of prakash raj
प्रकाश राज - फोटो : social media

दबंग 2- (2012)
सलमान की फिल्म दबंग की सीक्वल में प्रकाश राज में बच्चा यादव की भूमिका निभाई थी। भले ही ये फिल्म सलमान खान के इर्द गिर्द घूमती हो लेकिन इस फिल्म में प्रकाश राज का डाललॉग खूब हिट हुआ था।
'बड़ा खिलाड़ी है न तू...तो खेल भी बड़ा होगा तेरे साथ'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed