फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prakash Raj: 56 साल के प्रकाश राज ने की दोबारा शादी, पत्नी को KISS करते हुए वायरल हुईं तस्वीरें

Wed, 25 Aug 2021 11:02 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 25 Aug 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
Prakash Raj celebrated 11 years of togetherness with his wife Pony Verma photos go viral
प्रकाश राज , पोनी वर्मा - फोटो : ट्विटर

प्रकाश राज (Prakash Raj) ने दोबारा अपनी पत्नी पोनी वर्मा (Pony Verma) संग शादी रचाई है।  24 अगस्त को प्रकाश राज और पोनी वर्मी की शादी को 11 साल पूरे हुए हैं और इसी मौके पर उन्होंने फिर से शादी रचाई है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। प्रकाश राज ने पोनी वर्मा से अपने बच्चों के सामने दूसरी बार शादी की है। प्रकाश राज ने अपनी फैमिली संग कई तस्वीरों को पोस्ट किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।



दोबारा रचाई शादी
प्रकाश राज (Prakash Raj) ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमने आज रात फिर से शादी की है..क्योंकि हमारा बेटा वेदांत हमारी शादी देखना चाहता था।फैमिली मोमेंट।" एक्टर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वो अपने परिवार संग खुशी के पल बिता रहे हैं। एक तस्वीर में वो अपनी पत्नी को किस कर रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनका बेटा भी उनके साथ है।
 

Prakash Raj celebrated 11 years of togetherness with his wife Pony Verma photos go viral
प्रकाश राज , पोनी वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले प्रकाश राज ने अपनी शादी की एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा था, "ये बहुत अच्छा रहा। धन्यवाद मेरी डार्लिंग पत्नी मेरी इतनी अच्छी दोस्त बनने के लिए एक प्रेमिका और एक शानदार सह-यात्री बनने के लिए शुक्रिया।"
 

Prakash Raj celebrated 11 years of togetherness with his wife Pony Verma photos go viral
प्रकाश राज , पोनी वर्मा - फोटो : ट्विटर

दरअसल मंगलवार को प्रकाश राज और पोनी वर्मा की वेडिंग एनीवर्सरी थी, दोनों ने इसे और खास बनाते हुए शादी कर ली। प्रकाश राज के शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उनके फैंस उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। बता दें कि प्रकाश राज ने 2010 में पोनी वर्मा से शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj celebrated 11 years of togetherness with his wife Pony Verma photos go viral
प्रकाश राज , पोनी वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता प्रकाश राज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी है। प्रकाश राज ने बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों में विलेन का रोल निभाया है। उन्हें विलेन के किरदार में काफी पसंद भी किया गया है। एक्टिंग से नाम बनाने वाले अभिनेता प्रकाश राज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। 

विज्ञापन
Prakash Raj celebrated 11 years of togetherness with his wife Pony Verma photos go viral
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज ने सिर्फ फिल्मों में काम ही नहीं किया बल्कि उन्होंने कई फिल्में भी बनाई हैं। 29 साल के फिल्मी करियर में प्रकाश को पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन प्रकाश कई बार अपने बर्ताव और बयानों के चलते सुर्खियों में भी रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें छह बार तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री बैन कर चुकी है। ये पहली बार हुआ था जब तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री ने किसी अभिनेता को बैन किया था।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed