फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर नहीं पहुंच पा रहे थे ये 31 लोग, अभिनेता प्रकाश राज ने ऐसे की मदद

Mon, 04 May 2020 02:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 04 May 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Prakash Raj is sending the stranded workers back home with the relaxation in lockdown 3
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के अभिनेता प्रकाश राज इन दिनों कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद करने की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वह लॉकडाउन की वजह से प्रभावित हुए मजदूरों और गरीब लोगों के लिए हर संभव मदद कर रहे हैं। अब तक वह कई लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। जब से लॉकडाउन हुआ है तब से प्रकाश राज अपने फार्म हाउस पर रुके हुए हैं और यहीं से लोगों की मदद कर रहे हैं। 

Prakash Raj is sending the stranded workers back home with the relaxation in lockdown 3
Prakash Raj - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

उन्होंने हाल ही में 31 लोगों की मदद कर उनके घर लौटने का इंतजाम किया। इस बात की जानकारी प्रकाश राज ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने बताया कि 31 लोग काफी समय से उनके फार्म हाउस में फंसे हुए थे, जिनका उन्होंने प्रशासन की मदद से घर वापस जाने का बंदोबस्त किया। 

Prakash Raj is sending the stranded workers back home with the relaxation in lockdown 3
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में लिखा, 'लॉकडाउन में जिन 31 लोगों के साथ में रह रहा था, अब प्रशासन के साथ मिलकर उनके लौटने का इंतजाम कर रहा हूं। हम फार्म हाउस पर थे। उनके साथ खड़े होने का अपना एक अलग मजा था, लेकिन अभी बात खत्म नहीं हुई है। हमें काफी लंबा सफर तय करना है, जरूरतमंदों तक पहुंचना जारी रखूंगा। आइए मानवता का जश्न मनाएं'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj is sending the stranded workers back home with the relaxation in lockdown 3
Prakash Raj - फोटो : file photo

इससे पहले प्रकाश राज बेघर लोगों की मदद करने की वजह से सुर्खियों में थे। उन्होंने 250 बेघर लोगों को राशन और जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया था। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद ट्विटर के जरिए दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था,  'हर दिन 250 बेघर लोगों, दिहाड़ी मजदूरों को कोवलम में खाना खिला रहे हैं। यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, हमारी भी है। चलिए इंसानियत को सेलिब्रेट करें। कृपया अपने आस-पास के किसी एक परिवार की मदद करें।'

विज्ञापन
Prakash Raj is sending the stranded workers back home with the relaxation in lockdown 3
Prakash Raj film iruvar - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

वहीं लॉकडाउन लगते ही प्रकाश राज ने अपने प्रोडक्शन हाउस और फिल्मों में काम करने वाले लोगों के लिए बेहद खास काम किया। उन्होंने अपने पूरे स्टाफ और फिल्म क्रू के लोगों को दो महीने का एडवांस में वेतन दे दी है। इतना ही नहीं अभिनेता ने ये भी कहा कि इसके बावजूद उनके स्टाफ के किसी भी व्यक्ति को, किसी भी चीज की जरूरत पड़ेगी तो वह उसके लिए भी खड़े रहेंगे।


पढ़ें: इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन से भावुक हुईं 'दामिनी' अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि, वीडियो हुआ वायरल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed