देश की अर्थव्यवस्था में मंदी की रिपोर्ट को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खारिज करते हुए शनिवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा था कि वह रिपोर्ट (बेरोजगारी पर एनएसएसओ रिपोर्ट) झूठी है। उन्होंने कहा था कि अगर देश में मंदी होती तो दो अक्तूबर को रिलीज हुईं तीन फिल्मों ने 120 करोड़ रुपये की कमाई नहीं की होती। अर्थव्यवस्था दुरुस्त है तभी फिल्मों ने इतनी कमाई की है। इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने इसकी निंदा की। इस बीच फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने रविशंकर के बयान पर तंज कसा है।
मंत्री रविशंकर प्रसाद के 'मंदी कहां है?' वाले बयान पर गुस्साया ये एक्टर, ऐसे दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर भाजपा पर निशाना साधने वाले एक्टर प्रकाश राज ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के बयान पर चुटकी ली। प्रकाश राज ने ट्वीट किया- 'अगर तीन फिल्मों की 120 करोड़ की कमाई से स्वस्थ इकोनॉमी का पता चलता है। क्या अब आप लीड रोल में अपने लीडर के साथ फिल्में बनाना शुरू करेंगे?'
OMG 😮 Really..!!! if 3 films earning 120 crores reflects healthy economy .. will you now start making films with your leader in a lead role #justasking pic.twitter.com/Fsj6B1dFfU
बता दें कि केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फिल्मों के एक दिन में 120 करोड़ रुपये कमाने वाले बयान को लेकर सफाई दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान को वापस लेता हूं। प्रसाद ने कहा, 'मीडिया से बातचीत का मेरा पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है। फिर भी मुझे यह जानकर खेद है कि मेरे बयान के एक हिस्सा को गलत तरीके से लिया गया। एक संवेदनशील नागरिक होने के नाते मैं अपना बयान वापस लेता हूं।'
हाल ही में प्रकाश राज ने ममल्लापुरम में पीएम मोदी के सफाई करने पर भी सवाल उठाए थे। प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'नेताओं की सुरक्षा कहां गायब हो गई है। आखिर आपने उन्हें एक कैमरामैन के साथ अकेला साफ-सफाई के लिए क्यों छोड़ दिया है।'
प्रकाश राज ने आगे लिखा- 'जब विदेशी मेहमान यहां आए हुए हैं, तब संबंधित विभाग ने सफाई नहीं करने की कैसे हिम्मत दिखाई। यूं ही पूछ रहा हूं (#justasking)।'