फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkummar Rao: राजकुमार राव के साथ हुआ प्रैंक! प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर अभिनेता ने चुप्पी तोड़ बताया सच

Sat, 20 Apr 2024 01:10 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 20 Apr 2024 01:10 AM IST
सार

राजकुमार राव, दिलजीत दोसांझ के हालिया कॉन्सर्ट से वायरल अपनी एक तस्वीर को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं। अभिनेता के प्लास्टिक सर्जरी कराने की अफवाहें हैं। वहीं, अब खुद राजकुमार राव ने चुप्पी तोड़ सच बताया है। 

विज्ञापन
Prank happened with Rajkummar Rao Actor breaks silence on plastic surgery rumors and tells truth
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अभिनेता, दिलजीत दोसांझ के हालिया कॉन्सर्ट से वायरल अपनी एक तस्वीर को लेकर भी सुर्खियों में घिर गए हैं। तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई कि राजकुमार राव ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। हालांकि, अब खुद अभिनेता ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और 'फाइटर' में खलनायक ऋषभ साहनी के साथ तुलना किए जाने पर भी प्रतिक्रिया देते नजर आए हैं। 

Prank happened with Rajkummar Rao Actor breaks silence on plastic surgery rumors and tells truth
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में, राजकुमार ने कहा कि उन्हें यह बहस बहुत मजेदार लगी। अभिनेता ने कहा, 'अगर आपने वह तस्वीर देखी है तो वह मेरी तरह बिल्कुल भी नहीं लग रही है। यह वाकई एक बहुत बड़ा मजाक था क्योंकि इसमें मैं नहीं हूं। मुझे लगता है किसी ने प्रैंक किया है। मैं यकीन से कहता हूं कि इस तस्वीर के साथ किसी ने छेड़खानी की है। ये तस्वीर नकली है।'

Prank happened with Rajkummar Rao Actor breaks silence on plastic surgery rumors and tells truth
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार यहीं नहीं रुके और अपनी बात में जोड़ा, 'लोग प्लास्टिक सर्जरी जैसे बड़े शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया है। हालांकि, जब मैंने इंडस्ट्री में शुरुआत की थी, तो लोग मेरे लुक्स पर कमेंट करते थे, तो 8-9 साल पहले, मैंने फिलर्स करवाया था। मैंने बेहतर दिखने और महसूस करने के लिए ऐसा किया था। जिससे मेरा चेहरा सही संतुलित नजर आए। और ये मैंने स्किन के डॉक्टर से सलाह के बाद किया था। मेरा मानना है कि अगर कोई ऐसा आत्मविश्वास पाने के लिए करना चाहता है तो क्यों नहीं, इसमें कोई बुराई नहीं है।'

Ranveer Singh: डीपफेक वीडियो से परेशान हुए रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को दी ये सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Prank happened with Rajkummar Rao Actor breaks silence on plastic surgery rumors and tells truth
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने वायरल तस्वीर को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर कहा, 'उट्रोल्स का कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि ये प्रैंक है। मैं जानता हूं कि ये नकली है। इसके अलावा ऐसे ट्रोल भी हैं, जो सिर्फ ध्यान खींचने के लिए ऐसा करते हैं। मुझे लगता है कि ये सबसे दुखद बात है, जो कोई भी ऐसा करता है। सितारों को अच्छा दिखने के लिए हमेशा दबाव का सामना करना पड़ता है, लेकिन उनके लिए हमेशा काम ही प्राथमिकता रहती है।'

Samantha Davis Passed Away: नहीं रही बौनों की दुनिया की ये परी, ‘विलो’ के सेट पर मोहब्बत, फिर वारिवक से शादी

विज्ञापन
Prank happened with Rajkummar Rao Actor breaks silence on plastic surgery rumors and tells truth
राजकुमार राव और ऋषभ साहनी - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव ने अपनी वायरल तस्वीर की तुलना 'फाइटर' (2024) के विलेन ऋषभ साहनी से किए जाने पर कहा, 'मुझे यह बहस बहुत मजेदार लगी, मैंने उस वायरल फोटो को भी देखा। वह छवि इतनी साफ-सुथरी दिखती है सच है, मेरी त्वचा उस तरह की बेदाग नहीं है। मुझे सच में विश्वास है कि मैं एक के पॉप स्टार की तरह दिखने लगा हूं।'
 

Salman Khan Fan Arrested: गाजियाबाद के ‘त्यागीजी’ का लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मजाक, पुलिस ने यूं की खातिरदारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed