सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

प्रतीक बब्बर और सान्या सागर की शादी आज, सामने आईं मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की शानदार तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 23 Jan 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Prateik Babbar and sanya sagar mehendi and haldi ceremonies in the city of Lucknow
प्रतीक बब्बर और सान्या सागर
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और नेता राज बब्बर (Raj Babbar) के बेटे प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) आज अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर (Sanya Sagar) से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले दोनों की मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें सामने आई हैं। लखनऊ में सान्या के फार्महाउस में ही हल्दी और मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी। जिसमें करीबी लोग मौजूद थे। 
Trending Videos
Prateik Babbar and sanya sagar mehendi and haldi ceremonies in the city of Lucknow
प्रतीक बब्बर और सान्या सागर

प्रतीक क्रीम कलर के कुर्ता-पायजामा में ग्रीन कलर का दुपट्टा डाले हुए नजर आए। वहीं सान्या पीले रंग के गाउन में नजर आईं। प्रतीक और सान्या की शादी 23 जनवरी यानि आज है। ऐसा माना जा रहा है कि इस शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति की कई मशहूर हस्तियां शामिल हो सकती हैं। शादी लखनऊ में होगी क्योंकि राज बब्बर शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और वो लखनऊ में ही रहते हैं। शादी के बाद इस जोड़ी ने मुंबई में एक आलीशान रिसेप्शन भी रखा है।

View this post on Instagram

Aren't these photos of @_prat and his sweetheart, Sanya Sagar aka @pynkmoss absolutely cute?! The lovebirds seem all set to take the leap as they celebrated their mehendi and haldi ceremonies in the city of Lucknow today! Here's wishing them a lot of love and we can't wait to see more photos of the happy coulple. ♥️ - @clumsyismynormal, Bollywood Blogger💫 Follow @missmalinibollywood for more exciting updates from BTown!✨📹 . . . . . #PrateikBabbar #SanyaSagar #Bollywood #Actor #Celebrity #CelebCouple

A post shared by MissMalini♀️💜 (@missmalini) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Prateik Babbar and sanya sagar mehendi and haldi ceremonies in the city of Lucknow
प्रतीक बब्बर और सान्या सागर
प्रतीक की होने वाली पत्नी सान्या सागर NIFT से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। इसके साथ ही उन्होंने लंदन फिल्म एकेडमी से फिल्म मेकिंग में डिग्री भी ली है। बता दें सान्या और प्रतीक ने पिछले साल जनवरी में सगाई की थी। प्रतीक और सान्या पिछले 9 सालों से एक दूसरे को जानते हैं। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप साल 2017 से शुरू हुआ था।

View this post on Instagram

Aren't these photos of @_prat and his sweetheart, Sanya Sagar aka @pynkmoss absolutely cute?! The lovebirds seem all set to take the leap as they celebrated their mehendi and haldi ceremonies in the city of Lucknow today! Here's wishing them a lot of love and we can't wait to see more photos of the happy coulple. ♥️ - @clumsyismynormal, Bollywood Blogger💫 Follow @missmalinibollywood for more exciting updates from BTown!✨📹 . . . . . #PrateikBabbar #SanyaSagar #Bollywood #Actor #Celebrity #CelebCouple

A post shared by MissMalini♀️💜 (@missmalini) on

Prateik Babbar and sanya sagar mehendi and haldi ceremonies in the city of Lucknow
Prateik Babbar

प्रतीक साल 2016 में उस समय सुर्खियों में आ गये थे जब उन्होंने अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में कई चौंकानेवाले खुलासे किये थे। उन्होंने बताया था कि, कम उम्र में ड्रग्स की लत लगने के चलते 19 साल में रिहेब सेंटर से होकर आये थे। प्रतीक ने 'जाने तू या जाने ना', 'एक दीवाना था' और 'धोबी घाट' जैसी लीक से हटकर फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
Prateik Babbar and sanya sagar mehendi and haldi ceremonies in the city of Lucknow
prateik babbar
प्रतीक बब्बर सान्या सागर से पहले अभिनेत्री एमी जैक्सन को भी डेट करने की वजह से सुर्खियां बटोर चुके हैं। दोनों ने 'एक दीवाना था' में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों के बीच प्यार पनपा। यहां तक की प्रतीक ने एमी के नाम का टैटू भी गुदवा लिया था, लेकिन ये मोहब्बत ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी। जल्द दोनों का ब्रेकअप हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed