बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने शानदार अभिनय और अपनी फिल्मों में स्वैग लाने के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन अभिनेता की पिछली तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रहीं। इन फिल्मों में 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ', 'राधे' और 'किसी का भाई किसी की जान' शामिल है। दर्शक तो अभिनेता की फिल्मों से निराश नजर आए ही, वहीं दूसरी तरफ अब अभिनेता पर मराठी फिल्म निर्देशक प्रवीण तरडे का गुस्सा फूटा है। प्रवीण तरडे ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' को लेकर अपने विचार साझा किए और फिल्म को कचरा करने का इल्जाम अभिनेता के सिर मढ़ दिया।
Pravin Tarde: सलमान पर भड़के फिल्म मुलशी पैटर्न के निर्देशक प्रवीण तरडे, बोले- एक्टर ने 'अंतिम' को बनाया कचरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और आयुष शर्मा की बॉलीवुड फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ', प्रवीण तरडे की मराठी फिल्म 'मुलशी पैटर्न' की आधिकारिक रीमेक थी। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर असफलता हासिल करने के साथ-साथ दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक की आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब 'मुलशी पैटर्न' ने निर्देशक प्रवीण तरडे और अभिनेता उपेंद्र लिमये ने फिल्म में सलमान की भागीदारी के बारे में मजबूत राय व्यक्त की है और अपना गुस्सा जाहिर किया।
एक मराठी चैट शो में तरडे ने अंतिम की आलोचना करते हुए कहा, 'मुल्शी पैटर्न देखने के बाद सलमान ने अपना कॉलर ऊपर उठाया और कहते रहे, क्या फिल्म है, क्या फिल्म है, क्या फिल्म है। लेकिन जब उन्होंने मुलशी पैटर्न का रीमेक बनाया, उन्होंने इसे कचरा कर दिया।' निर्देशक ने बताया कि सलमान उनके काम से प्रभावित हुए और उन्हें निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी। हालांकि, सलमान द्वारा सुझाए गए कई बदलावों के कारण, तरडे ने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्होंने 'अंतिम' नहीं देखी।
Jailer Review: बाप बेटे की इमोशनल कहानी में ‘मदर इंडिया’ का तड़का, तमन्ना भाटिया का मामला फिर टांय टांय फिस्स
तरडे ने आगे कहा, 'महेश सर ने इसका निर्देशन किया था जबकि मेरा उस फिल्म से कोई लेना-देना नहीं था। लेकिन आज मैं सार्वजनिक रूप से यह बताना चाहता हूं कि मैंने अभी तक अंतिम नाम की वह फिल्म नहीं देखी है। मैं ऐसा साहस नहीं दिखाने जा रहा क्योंकि मेरे दिल और दिमाग में केवल मुलशी पैटर्न है और मुझे लोगों से पता चला कि मुलशी पैटर्न एक बेहतर फिल्म है।'
Made In Heaven 2 Review: चमकते घरानों की दमकती शादियों की दरकती तस्वीर, सर्भ, शोभिता और माथुर की शानदार वापसी
उपेंद्र लिमये ने मुलशी पैटर्न और अंतिम दोनों ही फिल्मों में काम किया है। तरडे की बात पर सहमति जताते हुए उन्होंने कहा, 'इसके बारे में कोई सवाल नहीं है। मैंने दोनों फिल्मों में काम किया है। मैं आपको बता सकता हूं कि तरडे ने फिल्म में जो ईमानदारी दिखाई, जो मुलशी की मिट्टी से निकली थी, उसे निखारने के नाम पर अंतिम में मार दिया गया। मुझे लगता है कि अगर उन्होंने इसे वैसे ही दोबारा बनाया होता, तो यह अभी भी आकर्षक होती।' आपको बता दें, 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान और आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में थे और फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था।
Ask Srk: 'जवान में आप गंजे क्यों हो गए?', फैन के सवाल का शाहरुख खान ने खास अंदाज में दिया जवाब