फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गंगूबाई काठियावड़ी' में आलिया के लुक का खुल गया राज, मस्तानी और पद्मावती से जुड़ा है ये खास रिश्ता

Wed, 12 Feb 2020 04:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 12 Feb 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Preetisheel Singh is Makeup Artist For sanjay Leela Bhansali Movies Gangubai Kathiawadi
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मशहूर मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह फिर एक बार संजय लीला भंसाली की फिल्म में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट के लुक को किरदार के अनुसार ढालने का दारोमदार प्रीतिशील के हाथों में ही है।

Preetisheel Singh is Makeup Artist For sanjay Leela Bhansali Movies Gangubai Kathiawadi
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी प्रीतिशील ने 'गंगूबाई...' से पहले 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह के किरदार को लुक में ढाला था तो वहीं 'पद्मावत' में उन्होंने दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के साथ ही रणवीर सिंह को खिलजी का लुक दिया था। इस लुक और अपने अभिनय की बदौलत रणवीर ने फैंस का दिल जीत लिया था।

Preetisheel Singh is Makeup Artist For sanjay Leela Bhansali Movies Gangubai Kathiawadi
प्रीतिशील सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अपने अऩुभव को साझा करते हुए प्रीतिशील ने कहा, 'भंसाली के साथ काम करना मेरे करियर की एक बड़ी उपलब्धि है। मुझपर जो इतना भरोसा दिखाया गया है उसकी खुशी मैं शब्दों में बयां भी नहीं कर सकती हूं। जब भी मुझे संजय जी के साथ काम करने का मौका मिलता है तो ऐसा लगता है कि आप जिंदगी से भी बड़ी किसी चीज का हिस्सा बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Preetisheel Singh is Makeup Artist For sanjay Leela Bhansali Movies Gangubai Kathiawadi
प्रीतिशील सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

'बाजीराव' और 'पद्मावत' के अलावा वह 'हैदर', 'मॉम', '102 नॉट आउट', 'ठाकरे', 'शिवाय', 'हवाईजादा', 'हाउसफुल 3', 'बाला', 'पंगा', 'अंधाधुन', 'छिछोरे', 'मुल्क', 'पति पत्नी और वो' जैसी फिल्मों में भी अपने हुनर का जादू दिखा चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed