फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पर्दे पर जानवरों ने अपनी अदाकारी से जीता दिल, इस फिल्म में तो हाथी की मौत पर रो पड़े थे दर्शक

Thu, 04 Jun 2020 08:05 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 04 Jun 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
pregnant elephant death these films when animal played important role
बेजुबान जानवरों ने जब पर्दे पर जीता दिल - फोटो : सोशल मीडिया

केरल में एक गर्भवती हथिनी की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। लोगों के गुस्से को देखते हुए केरल मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में न्याय जरूर होगा। दरअसल कुछ लोगों ने एक गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था जिससे उसकी मौत हो गई। दर्द की वजह से हथिनी तीन दिन तक नदी के पानी में खड़ी रही। बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारों ने इस पर रोष जताया है। फिल्मों की बात करें तो हमेशा जानवरों को अहम जगह दी गई। कई फिल्मों में तो कहानी जानवरों के इर्द-गिर्द ही घूमती रही। इस लिस्ट में चलिए ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं। 

pregnant elephant death these films when animal played important role
तेरी मेहरबानियां - फोटो : सोशल मीडिया

तेरी मेहरबानियां
फिल्म में जैकी श्रॉफ मुख्य किरदार में थे। उनका नाम राम होता है जो मोती नाम के कुत्ते को बचाता है और उसे पालता है। दोनों के बीच खूब दोस्ती हो जाती है। एक दिन कुछ लोग राम की हत्या कर देते हैं। मोती ये सब देख लेता है और वो अपने मालिक की हत्या का बदला लेते हुए उन सभी को मार देता है। फिल्म का निर्देशन विजय रेड्डी ने किया था।

pregnant elephant death these films when animal played important role
हाथी मेरे साथी - फोटो : सोशल मीडिया

हाथी मेरे साथी
फिल्म में अभिनेता राजेश खन्ना और तनुजा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में हाथी और इंसान के बीच की दोस्ती को दिखाया गया है। रामू नाम के इस हाथी के किरदार को पर्दे पर दर्शकों ने जबरदस्त पसंद किया। फिल्म में हाथी अपने मालिक को बचाने के लिए अपनी जान तक दे देता है। इस दौरान राजेश खन्ना पर फिल्माया गया गाना 'नफरत की दुनिया को छोड़ के' काफी मशहूर हुआ था। पर्दे पर ये गाना देखकर किसी के लिए भी आंसू रोकना मुश्किल है। 'हाथी मेरे साथी' का निर्देशन एमए थिरूमुगम ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
pregnant elephant death these films when animal played important role
मां - फोटो : सोशल मीडिया

मां
फिल्म में जितेंद्र और जया प्रदा मुख्य भूमिका में थे। जया प्रदा को कुछ लोग मार देते हैं ऐसे में वो आत्मा बन जाती हैं। उन्हें केवल उनके घर का कुत्ता देख पाता है जो जया प्रदा के साथ मिलकर बदला लेता है। फिल्म का निर्देशन अजय कश्यप ने किया था।

विज्ञापन
pregnant elephant death these films when animal played important role
नगीना - फोटो : फाइल

नगीना
श्रीदेवी के अभिनय से सजा 'नगीना' को कौन भूल सकता है। फिल्म में श्रीदेवी के अलावा ऋषि कपूर और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में हैं। श्रीदेवी एक नागिन के किरदार में होती हैं जो अपना बदला लेती हैं। इसका निर्देशन हरमेश मल्हेत्रा ने किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed