बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नेहा धूपिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन से जुड़ी तस्वीरों और वीडियोज को साझा करती रहती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नेहा धूपिया ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अभिनेत्री रविवार को फैमिली के साथ लंच पर गई थीं। नेहा धूपिया, अंगद बेदी और मेहर मंबई के एक कैफे के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान नेहा धूपिया ने लॉन्ग ब्लू शर्ट के साथ बूट पहने हुए थे। वहीं अंगद बेदी और मेहर ने शॉर्ट्स और टी-शर्ट में नजर आए। इस दौरान कैफे के बाहर पैपराजी ने अपने कैमरे में पूरी फैमिली को कैद किया। अंगद बेदी ने बेटी मेहर को अपनी गोद में ले रखा था।
तस्वीरें: प्रेग्नेंसी के बीच अंगद बेदी और बेटी के साथ कैफे पहुंचीं नेहा धूपिया, जल्द बनने वाली हैं मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नेहा धूपिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन से जुड़ी तस्वीरों और वीडियोज को साझा करती रहती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नेहा धूपिया ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अभिनेत्री रविवार को फैमिली के साथ लंच पर गई थीं। नेहा धूपिया, अंगद बेदी और मेहर मंबई के एक कैफे के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान नेहा धूपिया ने लॉन्ग ब्लू शर्ट के साथ बूट पहने हुए थे। वहीं अंगद बेदी और मेहर ने शॉर्ट्स और टी-शर्ट में नजर आए। इस दौरान कैफे के बाहर पैपराजी ने अपने कैमरे में पूरी फैमिली को कैद किया। अंगद बेदी ने बेटी मेहर को अपनी गोद में ले रखा था।
बीते दिनों उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी फोटो शूट का एक वीडियो शेयर, जो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुई। नेहा ने ब्लैक कलर की नी लेंथ ड्रेस को पहन रखा है। इस ड्रेस में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन दिनों कई मशहूर एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को यादगार बनाने के लिए अपनी मैटरनिटी फोटोशूट करवाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में उन्हें स्टाइलिश कपड़ों में बेबी बंप प्लांट करते देखा जा सकता है। नेहा धूपिया के इस प्रेग्नेंसी फोटो शूट के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
नेहा धूपिया ने प्रेग्नेंसी फोटो शूट के इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में उनके साथ पति अंगद बेदी को भी देखा जा सकता है। इस दौरान नेहा काफी खुश नजर आ रही हैं। नेहा ने काले रंग की नी लेंथ की ड्रेस को पहन रखा है। इस ड्रेस में वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं।
पति अंगद बेदी उनके पीछे खड़े हैं। फोटो शूट के लिए उन्होंने पत्नी नेहा धूपिया को हल्के हाथों से पकड़ रखा है। अगर आप भी नेहा धूपिया की तरह अपनी प्रेग्नेंसी को यादगार बनाना चाहती हैं, तो आप स्टाइलिश वन पीस ड्रेस पहनकर अपनी प्रेग्नेंसी का फोटोशूट करवा सकती हैं। इस ड्रेस को पहनकर बढ़ा हुआ वजन भी कम दिखेगा। बाजार में आपको आसानी से स्टाइलिश वन पीस ड्रेस मिल जाएगी। आप इस दौरान गाउन भी पहन सकती हैं।
नेहा धूपिया द्वारा शेयर की गई प्रेग्नेंसी फोटो शूट के इस वीडियो को देखने केे बाद कई लोग कमेंट बॉक्स में प्यार भरा रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों को नेहा धूपिया का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में नेहा धूपिया काफी खुश नजर आ रही हैं।