काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिलहाल जमानत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान के साथ जितने भी सह आरोपी थे वह सब मुंबई लौट चुके हैं। इस वक्त सलमान की दोनों बहन अलवीरा और बॉडीगर्ड शेरा जोधपुर में मौजूद हैं। वहीं शुक्रवार को एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सलमान खान से मिलने जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंची थीं। इससे पहले सलमान की बहन अलवीरा और अर्पिता भी जेल में भाई सलमान खान से मिलने पहुंची थीं। क्या आपको पता है कि नियम के अनुसार जेल में बंद किसी भी कैदी से दिन में एक या फिर दो लोग ही जेल प्रशासन की अनुमति और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मिल सकते हैं लेकिन प्रीति जिंटा के साथ ऐसा नहीं किया।
जेल में सलमान खान से प्रीति जिंटा को मिलाने के लिए 'चोरी चोरी चुपके चुपके' ताक पर रखे नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरकर सीधे सेंट्रल जेल पहुंचीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच जोधपुर सेंट्रल जेल में काफी देर तक बातचीत हुई जिसके बाद प्रीति वहां से निकल गई थीं। जेल प्रशासन ने न तो प्रीति जिंटा की तलाशी ली और न ही रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर कराए। प्रीति जिंटा को कोई न देख पाए इसलिए उनकी कार के शीशों पर अखबार लगा दिया गया था। उनकी कार सीधे जेल के मुख्य दरवाजे र तक पहुंची और वह बिना किसी जांच के ही अंदर चली गईं। बताया जाता है कि प्रीति के साथ पुलिस और जेल प्रशासन के दो अधिकारी भी मौजूद थे।
दूसरी ओर कोर्ट में सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई टल जाने के बाद उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता भी जेल पहुंची थीं। जेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक दोनों बहनों से मिलने के लिए सलमान खान को जेलर के कमरे में लाया गया था। दोनों बहनों ने शुक्रवार सलमान से कोर्ट की कार्यवाही को लेकर काफी देर तक चर्चा की थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सलमान खान का बॉडीगॉर्ड शेरा और दो अन्य करीबी लोग भी सुल्तान से मिलने जेल पहुंचे थे। वहीं फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के भी जोधपुर पहुंचने की बात सामने आ रही है।
नियमों को दरकिनार कर इतने लोगों की सलमान खान से मुलाकात कराने को लेकर जब जेल के डीआईजी विक्रम सिंह से सवाल किया गया तो वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। इसी बीच देशभर से सलमान के फैंस जोधपुर पहुंचने लगे हैं। कई फैंस का तो कहना है कि जब तक सलमान खान को जमानत नहीं मिलेगी तब तक वह लोग जोधपुर की सड़कों पर बैठे रहेंगे।
गौरतलब है कि काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। फिलहाल सलमान खान जोधपुर सेंट्रल जेल में हैं। वहीं उनकी जमानत की अर्जी पर अब शनिवार को सुनवाई होगी तब तक उन्हें जेल में ही रहना होगा। आपको बता दें कि सजा के बारे में सुनते ही सलमान खान की आंखों से आंसू निकल गए थे।