फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रपति भवन में हुई थी सलमान की इस सुपरहिट फिल्म की स्क्रीनिंग, दिलचस्प हैं इसके किस्से

Sat, 07 Apr 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Apr 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
salman khan movie hum aapke hain koun was screened at rashtrapati bhawan delhi ncr
salman khan

काले हिरण को गोली मारने के मामले में सलमान खान को पांच साल की सजा सुना दी गई है। 20 साल पहले फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान जोधपुर में सलमान के अलावा सैफ अली खान, नीलम कोठरी, सोनाली बेंद्र और तब्बू पर भी आरोप लगे थे। हालांकि सलमान के अलावा सबको बरी कर दिया गया है। बता दें कि सलमान खान की एक फिल्म का दिल्ली से भी नाता है। 1994 में आई उस फिल्म की स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में हुई थी जिसका किस्सा काफी दिलचस्प है..

salman khan movie hum aapke hain koun was screened at rashtrapati bhawan delhi ncr
salman khan

वो फिल्म कोई और नहीं बल्कि सबकी मनपसंद 'हम आपके हैं कौन' थी। ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा थी। दिलचस्प बात तो ये थी कि इस फिल्म के लिए पहले ही भविष्यवाणी कर दी गई थी कि ये फिल्म नहीं चलेगी। लेकिन इस फिल्म ने एक अरब से भी ज्यादा कमाई की थी।

salman khan movie hum aapke hain koun was screened at rashtrapati bhawan delhi ncr
salman khan

फिल्म का गाना 'धिकताना धिकताना' डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के दादा और इस फिल्म के प्रोड्यूसर ताराचंद बड़जात्या को इतना पसंद आया कि वह इस फिल्म का नाम ही 'धिकताना' रखना चाहते थे। लेकिन फिर सूरज बड़जात्या के बहुत समझाने के बाद इसका नाम 'हम आपके हैं कौन' रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan movie hum aapke hain koun was screened at rashtrapati bhawan delhi ncr
salman khan

बताया जाता है कि 'हम आपके हैं कौन' फिल्म की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को इस फिल्म के लिए सलमान खान से ज्यादा फीस दी गई थी। माधुरी दीक्षित को 2 करोड़ 75 लाख 35 हज़ार 729 रुपए मिले थे।

विज्ञापन
salman khan movie hum aapke hain koun was screened at rashtrapati bhawan delhi ncr
salman khan

मालूम हो कि ‘हम आपके हैं कौन’ जब रिलीज़ हुई तो इतनी पसंद की गई कि देश के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री शंकर दयाल शर्मा और उनकी पत्नी श्रीमती विमला शर्मा भी फिल्म को देखना चाहते थे। उनके लिए फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में भी हुई जहां उन्होंने फिल्म देखी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed