फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा नहीं बन रही हैं मां, सोशल मीडिया पर शेयर किया ऐसा बोल्ड वीडियो

Tue, 23 Jan 2018 08:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
preity zinta pregnancy rumours stop when she share a bold video in social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा पिछले दो दिनों से मां बनने की अफवाह को लेकर चर्चा में थीं। दरअसल सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा की घर से बाहर आते समय की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें प्रीति बेहद ही ढीले ड्रेस में नजर आ रही थीं। तस्वीरों को देखने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में कयास लगने लगे थे कि प्रीति मां बनने वाली हैं लेकिन हाल ही में इस अफवाह पर खुद प्रीति ने विराम लगाया है। प्रीति जिंटा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं और उनके फिगर को देखकर कोई भी कह सकता है कि वह बिल्कुल फिट एंड फाइन है। उनमें कोई भी प्रेग्नेंसी का साइन नहीं दिखाई दे रहा है।



पढ़ेंः बिहार की लड़की ने बोल्ड लुक में फिर मचाया धमाल, बिग बॉस से लौटकर कटवा लिए ऐसे बाल

preity zinta pregnancy rumours stop when she share a bold video in social media

प्रीति द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को 2 लाख 46 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो के सामने आते ही प्रीति की प्रेग्नेंसी की खबरों पर फुल स्टॉप लग गया है। प्रीति ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- जिम के साथ हफ्ते की बेहतर शुरुआत। वीडियो में प्रीति कड़ी मेहनत के साथ वर्क आउट करते हुए नजर आ रही हैं। 

preity zinta pregnancy rumours stop when she share a bold video in social media

वीडियो में प्रीति की ट्रेनर उनसे क्रंचेस करवाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही प्रीति ने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें प्रीति ने पिंक कलर का गॉउन पहना हुआ है। इस तस्वीर में प्रीति बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। देखें वीडियो-

 

The best way to start the week is by taking it head on in the gym with @yasminkarachiwala 👍 #strength #abs #endorphins #fitnessgoals #loveit Ting😘

A post shared by Preity Zinta (@realpz) on

विज्ञापन
विज्ञापन
preity zinta pregnancy rumours stop when she share a bold video in social media

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए फोटोज शेयर करती रहती हैं। प्रीति ने दो साल पहले 29 फरवरी 2016 को लॉस एंजिल्स में अपने ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ के साथ शादी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed