फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानी में डूबती दिखीं प्रीति जिंटा, कुत्ते ने ऐसे बचाई जान, अभिनेत्री ने ट्विटर पर बताई दास्तां

Mon, 20 Jan 2020 07:34 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 20 Jan 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Preity Zinta Viral tweet saying her dog saves her life from drowing
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति जिंटा उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं जो सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय नहीं रहती हैं। लेकिन जब भी वो सोशल मीडिया पर कुछ साझा करती हैं तो चर्चा में आ जाती हैं। ऐसे ही एक ट्वीट के चलते प्रीति जिंटा सुर्खियों में हैं। प्रीति जिंटा ने ट्वीट में बताया कि उनके कुत्ते ने उन्हें डूबने से बचाया है।

Preity Zinta Viral tweet saying her dog saves her life from drowing
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल प्रीति जिंटा ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में प्रीति जिंटा के साथ उनका कुत्ता भी नजर आ रहा है। ट्विटर पोस्ट पर प्रीति जिंटा ने लिखा, 'सच्चा प्यार तब होता है जब आपका डॉगी आपको डूबने से बचाने के लिए जकूजी में भी कूद जाता है (कम से कम वो यह सोचता है) और तब तक परेशान रहता है जब तक आप वापस बाहर नहीं आ जाते हैं।मेरे बेबी के साथ एक प्यारा लम्हा।' 

Preity Zinta Viral tweet saying her dog saves her life from drowing
प्रिति जिंटा

प्रीति जिंटा के इस ट्विटर पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। करीब 3 घंटे में ही प्रीति के पोस्ट पर लगभग 2 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में भी उनके फैंस कुत्ते की तारीफ कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स को इस वजह से ही कुत्ते को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta Viral tweet saying her dog saves her life from drowing
preity zinta - फोटो : social media

बता दें कि प्रीति जिंटा ने फिल्म 'दिल से' डेब्यू किया था। फिल्म में अपने दमदार अभिनय  से न सिर्फ प्रीति ने दर्शकों का दिल बल्कि कई अवॉर्ड्स भी जीते थे। प्रीति जिंटा बॉलीवुड के अलावा तेलुगू, पंजाबी और इंग्लिश फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। प्रीति की हिट लिस्ट में सोल्जर, क्या कहना, चोरी-चोरी चुपके चुपके, दिल चाहता है, कोई मिल गया, कल हो ना हो, फर्ज, वीर जारा, सलाम नमस्ते, कभी अलविदा ना कहना और दिल है तुम्हारा जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
Preity Zinta Viral tweet saying her dog saves her life from drowing
सलमान खान, प्रीति जिंटा - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले प्रीति जिंटा सलमान खान के साथ कुछ तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। तस्वीरों में न सिर्फ सलमान खान बल्कि प्रीति जिंटा भी पुलिस की वर्दी में नजर आ रही थीं। जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वो दबंग 3 में नजर आएंगी। लेकिन फिल्म रिलीज के साथ ही साफ हो गया कि वो तस्वीरें फिल्म से जुड़ी नहीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed