फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीनों सेना प्रमुखों ने साथ में देखी 'तानाजी', सोशल मीडिया पर अजय देवगन ने ऐसे किया धन्यवाद

Mon, 20 Jan 2020 07:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 20 Jan 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
three chiefs of the Indian Armed Forces watch Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior
तीनों सेना प्रमुखों और अन्य लोगों के साथ अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2020 में बॉक्स ऑफिस पर पहला धमाका अजय देवगन ने फिल्म तानाजी 'द अनसंग वॉरियर' से किया है। फिल्म एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनाती जा रही है। इस बीच देश की तीनों सेनाओं के प्रमुख भी यह फिल्म देखने पहुंचे। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

three chiefs of the Indian Armed Forces watch Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि रविवार (19 जनवरी) शाम थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने दिल्ली के पीवीआर में फिल्म देखी। इस खास मौके पर अजय देवगन भी साथ नजर आए। तस्वीर को नौसेना के पूर्व अधिकारी हरिंदर सिक्का ने ट्वीट किया है।
 

three chiefs of the Indian Armed Forces watch Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला

अजय देवगन ने भी नौसेना के पूर्व अधिकारी हरिंदर सिक्का के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे लिए सेना प्रमुखों का साथ सम्मान की बात है। तानाजी को मिले प्रेम के लिए आप सब का धन्यवाद।' अजय देवगन के इस रिएक्शन को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
three chiefs of the Indian Armed Forces watch Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बात अजय देवगन की फिल्म तानाजी की करें तो ये अजय के करियर की 100वीं फिल्म है। फिल्म तानाजी मालुसरे के साहस के बारे में बताती है। फिल्म 1670 में सिंहगढ़ किले में हुए मराठा-मुगल युद्ध पर आधारित है। इसके साथ ही एक लंबे अरसे के बाद काजोल भी अजय देवगन के साथ ऑनस्क्रीन नजर आ रही हैं। फिल्म में काजोल ने सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभाया है।

विज्ञापन
three chiefs of the Indian Armed Forces watch Ajay Devgn Tanhaji The Unsung Warrior
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media

गौरतलब है कि फिल्म में अजय देवगन और काजोल के अलावा  सैफ अली खान उदयभान राठौर और शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म ने अभी तक कुल 167.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed