फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब हीरोइन ने सरेआम प्रेम चोपड़ा को जड़ दिया था थप्पड़, इस बात का लेना चाहती थीं बदला

Mon, 23 Sep 2019 03:48 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 23 Sep 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Prem Chopra birthday special when a actress Tightly Slapped Prem Chopra During the shooting
Prem Chopra - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में ऐसे कई विलेन हुए जिनकी एक्टिंग हीरो पर भारी पड़ती थी। वो अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया करते थे कि पर्दे पर लोगों को ये असलियत लगती थी। प्रेम चोपड़ा ऐसे ही महान कलाकार हैं जिन्होंने फिल्मों में कई शानदार रोल किए। उनके चेहरे की चमक पर्दे पर उजाला कर देती थी। लेकिन उनकी यही एक्टिंग एक रोज उनपर इतनी भारी पड़ी कि एक एक्ट्रेस ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। आज प्रेम साहब का जन्मदिन है, चलिए इस मौके पर आपको ये किस्सा बताते हैं...

Prem Chopra birthday special when a actress Tightly Slapped Prem Chopra During the shooting
प्रेम चोपड़ा

ये बात 80 के दशक की है, उन दिनों फिल्मों में रेप सीन होना बहुत आम था। प्रेम चोपड़ा मशहूर विलेन थे तो उनके जिम्मे एक ऐसा ही सीन आया। वैसे तो ऐसे सीन वो पहले कई बार शूट कर चुके थे लेकिन इस बार इसे निभाने में उनकी सांसें फूल गईं।

Prem Chopra birthday special when a actress Tightly Slapped Prem Chopra During the shooting
प्रेम चोपड़ा

सीन कुछ ऐसा था कि प्रेम चोपड़ा को हीरोइन को पीछे से आकर दबोचना था। सीन के मुताबिक चोपड़ा ने ऐसा ही किया। लेकिन ये निर्देशक को पसंद नहीं आया। इसके बाद कई बार रीटेक लेने पड़े। बड़ी मुश्किल के बाद ये सीन शूट हुआ लेकिन एक्ट्रेस ने शिकायत कर दी कि प्रेम चोपड़ा ने उन्हें इतनी जोर से पकड़ा जिसकी वजह से उनके बाजू में चोट लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prem Chopra birthday special when a actress Tightly Slapped Prem Chopra During the shooting
prem chopra

इसके बाद फिर एक दिन ऐसा सीन शूट होना था जिसमें उस एक्ट्रेस को प्रेम चोपड़ा के थप्पड़ मारना था। जैसे ही शूट शुरू हुआ हीरोइन ने प्रेम चोपड़ा को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि सब सहम गए और शूटिंग सेट पर सन्नाटा छा गया।

विज्ञापन
Prem Chopra birthday special when a actress Tightly Slapped Prem Chopra During the shooting
prem chopra

तब प्रेम चोपड़ा निर्देशक के पास गए और उनसे इस बात की शिकायत की। लेकिन शिकायत करने पर प्रेम चोपड़ा को जो सुनने को मिला उसने उनके होश उड़ा दिए। निर्देशक ने उन्हें बताया कि हीरोइन उनसे अपने साथ किए गए बर्ताव का बदला लेना चाहती थी।

पढें: सलमान खान का तो सिर्फ चेहरा है, जानें कौन है असली BIGG BOSS

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed