{"_id":"5dd63d9e8ebc3e54e0372898","slug":"prem-nath-birth-anniversary-know-some-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विलेन बन 42 साल तक इस एक्टर ने मचाया कोहराम, हार्ट अटैक ने ली जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विलेन बन 42 साल तक इस एक्टर ने मचाया कोहराम, हार्ट अटैक ने ली जान
बॉलीवुड अभिनेता प्रेमनाथ ने 60 और 70 के दशक में कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीता। उन्होंने कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया। प्रेमनाथ ने 'बादल', 'जॉनी मेरा नाम' और 'जानी दुश्मन' जैसी कई फिल्मों में काम किया। प्रेमनाथ की जंयती के मौके पर आज हम उनकी जिंदगी के अनसुनें किस्से बताने जा रहे हैं।
2 of 5
Premnath Malhotra
- फोटो : social media
प्रेमनाथ मल्होत्रा का जन्म 21 नवंबर साल 1926 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था, लेकिन विभाजन के बाद उनका परिवार मध्य प्रदेश के जबलपुर में आकर बस गया। कुछ समय के बाद प्रेमनाथ मल्होत्रा मुंबई चले गए जहां उन्होंने अभिनय की दुनिया में नाम कमाया। प्रेमनाथ मल्होत्रा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1948 में की थी। साल 1948 में उनकी दो फिल्में 'आग' और 'अजीत' आई थी।
3 of 5
Premnath Nath Malhotra
- फोटो : social media
इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने काफी को काफी पसंद किया था। प्रेमनाथ मल्होत्रा को हिंदी सिनेमा में बड़ी पहचान राज कपूर और नरगिस की फिल्म बरसात से मिली थी। फिल्मों में विलेन का रोल करने से पहले प्रेमनाथ मल्होत्रा ने बतौर हीरो भी कोशिश की थी, लेकिन उन्हें दर्शकों ने हीरो के किरदार में ज्यादा पसंद नहीं किया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में विलेन के रोल की भूमिका निभाई और दर्शकों के दिलों को जीता। राजकपूर की पत्नी कृष्णा प्रेमनाथ की बहन थीं। प्रेमनाथ और राजकपूर गहरे मित्र थे एक बार दोनों रीवा गए थे जहां राजकपूर ने कृष्णा को देखा और दिल दे बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Premnath Malhotra
- फोटो : social media
प्रेमनाथ मल्होत्रा ने 'अजीत', 'जॉनी मेरा नाम', 'आन', 'तेरे मेरे सपने','अपना घर', 'बादल','तीसरी मंजिल', 'बहारों के सपने', 'बॉबी', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'नागिन', 'जय बजरंग बली', 'जानी दुश्मन', 'विश्वनाथ', 'कर्ज' और 'हम दोनों' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया था। हिंदी फिल्मों के अलावा प्रेमनाथ ने हॉलीवुड फिल्मों और सीरियल में भी काम किया था। उन्होंने साल 1967 और 1969 के बीच अमेरिकन टीवी सीरीज 'माया' में काम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Premnath Malhotra
- फोटो : social media
इतना ही नहीं प्रेमनाथ ने अमेरिकन फिल्म 'केंनेर' में भी काम किया था। ये फिल्म साल 1969 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेता जिम ब्राउन मुख्य भूमिका में थे। प्रेमनाथ आखिरी बार फिल्म 'हम दोनों' में नजर आए थे। उन्होंने बहुत सी फिल्मों का निर्देशन भी किया था और साल 1992 में 65 साल की उम्र में प्रेमनाथ का हार्ट अटैक की वजह से देहांत हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।