फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

42 साल तक बॉलीवुड में खलनायक बनकर इस अभिनेता ने किया राज, पाकिस्तान से है खास कनेक्शन

Sun, 03 Nov 2019 10:26 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 03 Nov 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Premnath Malhotra death anniversary special known unknown facts about him
Premnath Nath Malhotra - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता प्रेमनाथ मल्होत्रा ने तीन नवंबर 1992 को दुनिया से अलविदा कह दिया था। उन्होंने 60 और 70 के दशक की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीता। उन्होंने कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया। प्रेमनाथ मल्होत्रा ने 'बादल', 'जॉनी मेरा नाम' और 'जानी दुश्मन' जैसी कई फिल्मों में काम किया। प्रेमनाथ मल्होत्रा की पुण्यतिथि के मौके पर आज हम उनकी जिंदगी के अनसुनें किस्से बताने जा रहे हैं।

Premnath Malhotra death anniversary special known unknown facts about him
Premnath Malhotra - फोटो : social media

प्रेमनाथ मल्होत्रा का जन्म 21 नवंबर साल 1926 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था, लेकिन विभाजन के बाद उनका परिवार मध्य प्रदेश के जबलपुर में आकर बस गया। कुछ समय के बाद प्रेमनाथ मल्होत्रा मुंबई चले गए जहां उन्होंने अभिनय की दुनिया में नाम कमाया। प्रेमनाथ मल्होत्रा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1948 में की थी। साल 1948 में उनकी दो फिल्में 'आग' और 'अजीत' आई थी। 

Premnath Malhotra death anniversary special known unknown facts about him
Premnath Malhotra - फोटो : social media

इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने काफी को काफी पसंद किया था। प्रेमनाथ मल्होत्रा को हिंदी सिनेमा में बड़ी पहचान राज कपूर और नरगिस की फिल्म बरसात से मिली थी। फिल्मों में विलेन का रोल करने से पहले प्रेमनाथ मल्होत्रा ने बतौर हीरो भी कोशिश की थी, लेकिन उन्हें दर्शकों ने हीरो के किरदार में ज्यादा पसंद नहीं किया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में विलेन के रोल की भूमिका निभाई और दर्शकों के दिलों को जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Premnath Malhotra death anniversary special known unknown facts about him
Premnath Malhotra - फोटो : social media

प्रेमनाथ मल्होत्रा ने 'अजीत','जॉनी मेरा नाम', 'आन',  'तेरे मेरे सपने','अपना घर', 'बादल','तीसरी मंजिल', 'बहारों के सपने', 'बॉबी', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'नागिन', 'जय बजरंग बली', 'जानी दुश्मन', 'विश्वनाथ', 'कर्ज' और 'हम दोनों' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया था। हिंदी फिल्मों के अलावा प्रेमनाथ ने हॉलीवुड फिल्मों और सीरियल में भी काम किया था। उन्होंने साल 1967 और 1969 के बीच अमेरिकन टीवी सीरीज 'माया' में काम किया था। 

विज्ञापन
Premnath Malhotra death anniversary special known unknown facts about him
Premnath Malhotra - फोटो : social media

इतना ही नहीं प्रेमनाथ मल्होत्रा ने अमेरिकन फिल्म 'केंनेर' में भी काम किया था। ये फिल्म साल 1969 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेता जिम ब्राउन मुख्य भूमिका में थे। प्रेमनाथ मल्होत्रा आखिरी बार फिल्म 'हम दोनों' में नजर आए थे। उन्होंने बहुत सी फिल्मों का निर्देशन भी किया था और साल 1992 में 65 साल की उम्र में प्रेमनाथ मल्होत्रा का हार्ट अटैक की वजह से देहांत हो गया था। 

पढ़ें: BB13: फिनाले में पहुंचते ही आरती सिंह को कश्मीरा-अभिषेक ने दी नसीहत, घर के इस करीबी से कहा बचने को

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed